Abhishek and Aishwarya marriage tips: अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड के बेहद चहेते कपल्स में से एक हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को कई साल हो गए हैं लेकिन इतने सालों के बाद भी उनके बीच का प्यार और भरोसा बरकरार है। दोनों काफी पॉपुलर एक्टर हैं और अपने-अपने काम में व्यस्त भी रहते हैं लेकिन फिर भी एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं और एक-दूसरे को समय देते हैं। शादी के कुछ सालों के बाद धीरे-धीरे प्यार कम होता जाता है लेकिन ऐसा कुछ भी अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ नहीं हुआ। जितना प्यार उनके बीत शादी की शुरूआत में था, आज भी उतना ही है। यदि आपकी शादी को भी समय हो गया है और आपके बीच का प्यार कम हो रहा है तो इस कपल की बातों पर गौर करें।

भरोसा:
एक शादी में प्यार से ज्यादा भरोसे की जरूरत होती है और अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच भरोसे की कोई कमी नहीं है। उन-दोनों को एक-दूसरे पर खुद से भी ज्यादा भरोसा और उनके बीच कोई भी नहीं आ सकता है।

[bc_video video_id=”6002095100001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हेल्दी फाइट:
हेल्दी फाइट रिश्ते को और मजबूत बनाता है क्योंकि ऐसा करने से आप-दोनों एक-दूसरे से और अधिक जुड़ जाते हैं। ऐसा अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ भी होता है। उनके बीच भी हेल्दी फाइट होती है। लेकिन इस लड़ाई का उनके रिश्ते पर कभी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा।

लड़ाई के बाद मनाना:
रिश्ते में कभी भी अहंकार नहीं लाना चाहिए वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए जब भी ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच लड़ाई होती है तो मनाने की पहल दोनों ही करते हैं। अपने अहंकार को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने देना चाहते हैं।

समझौता:
लाइफ में कई चीजों के लिए समझौता करना पड़ता है। ये आपको तय करना होता है वो समझौता अच्छे के लिए है या बुरे के लिए। शादी में भी कई चीजों का समझौता करना पड़ता है और अभिषेक और ऐश्वर्या भी ऐसा करते हैं। लेकिन वो इन समझौतों को अच्छी रूप में लेते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)