Black Line During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान आप अपने शरीर में कई बदलाव महसूस कर सकती हैं। जहां कुछ बदलाव आपको हैरान कर सकते हैं वहीं कुछ बदलाव आपको असहज भी कर सकते हैं। हमें इन परिवर्तनों को स्वीकार करना चाहिए। आपके द्वारा अनुभव किया जाने वाला प्रत्येक परिवर्तन गर्भावस्था का हिस्सा है। ये सभी सामान्य परिवर्तन हैं। पेट पर काली रेखा का दिखना भी गर्भावस्था के चरण में होने वाले बदलावों में से एक है। क्लीवलैंड क्लिनिक पर इसको लेकर विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं क्या है लीनिया नाइग्रा और कैसे ठीक होता है-

लीनिया नाइग्रा (ब्लैक लाइन) क्या है? | What is the linea nigra in hindi?

लीनिया नाइग्रा एक गहरी खड़ी रेखा है जो गर्भावस्था के दौरान आपके पेट की त्वचा पर दिखाई देती है। इसे गर्भ रेखा भी कहते हैं। नाभि से प्यूबिक एरिया के अंत तक जाने वाली यह रेखा गर्भावस्था के दौरान दिखाई देती है। कभी-कभी यह नाभि से ऊपर की ओर फैल जाती है। आमतौर पर सभी महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले यह लाइन होती है। गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में ही यह रेखा ध्यान देने योग्य हो जाती है।

किन लोगों में दिखाई देती है लिनिया नाइग्रा | Does everyone get a linea nigra in hindi?

लगभग 80% गर्भवती लोगों में लिनिया नाइग्रा (What Is the Dark Line on My Pregnant Belly?) देखने को मिलती है, लेकिन यह आपकी त्वचा के रंग के आधार पर कम या ज्यादा ध्यान देने योग्य हो सकती है। गहरे रंग वाले लोगों में गोरे रंग वालों की तुलना में अधिक स्पष्ट लिनिया नाइग्रा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में हल्की त्वचा वाले लोगों की तुलना में अधिक पिग्मेंटेशन होती है।

कब खत्म होती है पेट पर बनी ब्लैक लाइन ? | When does the linea nigra go away in hindi?

जब आपके हार्मोन का स्तर सामान्य स्तर पर वापस आ जाएगा तो गर्भावस्था के बाद लिनिया नाइग्रा फीका पड़ जाता है। यह रेखा कई हफ्तों या महीनों में धीरे-धीरे रंग खोकर पहले जैसे हो जाती है। कुछ मामलों में यह पूरी तरह से गायब नहीं होती है या फिर खत्म होने में अधिक समय लेती है। आमतौर पर प्रसव यानि की डिलेवरी के बाद यह रेखा गायब हो जाती है। कुछ के लिए यह एक स्थायी चिह्न बन सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

गर्भावस्था के दौरान काली रेखा लंबी क्यों हो जाती है? | When do you get the linea nigra in hindi?

गर्भावस्था के दौरान, शरीर प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के हाई लेवल को रिलीज करता है। गर्भावस्था के लिए शरीर को तैयार करने और भ्रूण के स्वास्थ्य के लिए ये हार्मोन बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन इन हार्मोन्स के कई बार कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। जैसे-जैसे ये हार्मोन अधिक स्रावित होते हैं, मेलेनिन का उत्पादन भी बढ़ने लगता है। यह गर्भावस्था के दौरान त्वचा के हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण है।

ब्लैक लाइन को कैसे दूर करें? | How to remove linea nigra in hindi?

आप इसे होने से नहीं रोक सकते। गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल गतिविधि के कारण दिखाई देने वाली इस काली रेखा के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके लिए डॉक्टरी सलाह की भी जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर यह गर्भावस्था के बाद भी नहीं बदलता है या आपको परेशानी का कारण बनता है, तो आप त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श कर सकते हैं।

गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान किसी भी प्रकार के त्वचा उपचार के लिए इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान एक काली रेखा एक सामान्य परिवर्तन है। यह समय के साथ पूरी तरह से गायब हो जाएगा, हालांकि आप चाहें तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।