लोग सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते लेकिन अपनी आंखों को भूल जाते हैं। अगर आंखें सुंदर होंगी तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसलिए आंखों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आंखों के लिए गाजर, बादाम, पपीता, नींबू और संतरे का सेवन करें, जिनमें विटामिन सी और ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खूब पानी पीना भी आंखों के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा ऐसी कई टिप्स बातें हैं जो आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आपकी भी आंखें थकी हुई और सूजी हुई आती हैं तो अब नहीं दिखेंगी। आइए आज हम आपको आंखों को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खास टिप्स बताते हैं। इन टिप्स को अपनाने से आंखें पहले से ज्यादा अच्छी दिखेंगी और कोई साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी नहीं होगा। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए टिप्स इस प्रकार हैं-
बर्फ का इस्तेमाल : थकी हुई आंखों के लिए बर्फ काफी लाभदायक होता है। इससे आंखों को ठंडक मिलती है, इसके इस्तेमाल के लिए बर्फ को टी बैग में रखकर पानी के कटोरे में कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब टी बैग को अपनी आंखों पर लगाएं। इससे आंखें रिफ्रेश हो जाएंगी।
बादाम का तेल : आंखों के आस-पास की रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए बादाम का तेल काफी कारगर साबित होता है। रात को सोने से पहले आंखों के चारों तरफ बादाम का तेल लगाएं। सुबह उठने तक स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
गुलाब जल : अगर आंखें थकी हुई महसूस होने लगे तो गुलाब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों और चेहरे पर गुलाब जल के हल्का स्प्रे से आंखों को आराम महसूस होगा। इसके अलावा गुलाब जल में कॉटन भिगोकर आंखों पर रखने से भी फायदा होगा।
आंवले का पानी : साफ पानी में आंवला डालकर उसके पानी को आंखों पर लगाएं। इसके अवाला आंवले को डाइट में शामिल करने से भी आंखों को फायदा होता है।
