गर्मियों का मौसम है और हर बढ़ते दिन के साथ तापमान बढ़ेगा ही। वहीं इस मौसम में जिस एक चीज का सेवन सभी लोग करते हैं वह होता है ठंडा पानी। आज हम आपको ठंडा पानी पीने और उसका अन्य प्रकार से इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिनसे आप शायद ही वाकिफ हों। ठंडा पानी आपको कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

निखरी हुई त्वचा के लिए- जहां गरम पानी से मुंह धोने से आपकी त्वचा से ऑइल साफ होता है वहीं ठंडे पानी से मुंह धोने के भी कई फायदे हैं। गर्मियों में त्वचा से पिम्पल्स आसानी से नहीं जाते लेकिन ठंडे पानी के इस्तेमाल से आप उनसे पार पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह त्वचा की ब्लड सर्क्युलेशन को भी काबू स्वस्थ करता है।

कैलरीज बर्न करने में सहायक- आपको शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि ठंडे पानी से नहाने समय आप काफी कैलरीज बर्न करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर पर जब ठंडा पानी पड़ता है तो शरीर तापमान नॉर्मल करने की कोशिश में काफी कैलरीज जलाता है। लेकिन ध्यान रहे कि ठंडे पानी से नहाने का मतलब आप बर्फ के या फिर फ्रिज के ठंडे पानी से नहाना न समझ लें। इससे आपको सर्दी लग सकती है और गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं। वहीं शरीर के मेटाबोलिज्म पर ठंडा पानी पीने का असर पड़ता है जो कैलरीज जलाने में मदद करता है।

बालों को फायदा- ठंडा पानी बालों को भी काफी फायदा पहुंचाता है। अपने बालों को ठंडे पानी से धोया करें और यह आपके बालों को शाइनी और सिल्की बनाएगा। फ्रिजी बालों को ठीक करने के लिए भी यह काफी लाभदायक है।