चेहरे पर पिपंल्स और दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं होते। चाहे लड़के हो या लड़कियां सभी को चेहरे पर ब्लैक हेड्स परेशान करते हैं। हालांकि अब बाजार में भी लड़को के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है। लड़कों के अलग फेस वॉश और क्रीम मौजूद है। लेकिन कई बार बाजार के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स राहत देने के बजाए नुकसान का कारण बन जाते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से लड़के चेहरे के पिंपल्स और दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
पानी की कमी : अक्सर पानी की कमी के चलते भी स्किन प्रॉबलम हो सकती है। त्वचा को मुहांसों से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है शरीर में पानी की कमी न होने देना। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
दिन में तीन बार धोएं चेहरा : अपने चेहरे को फ्रेश रखने के लिए इसे दिन में तीन बार धोएं, जिससे धूल के गंदे कण बाहर निकल जाएंगे। हालांकि, ध्यान रहे इसे बार-बार न करें।
फेस वॉश का करें इस्तेमाल : चेहरे को साफ करने के लिए साबुन की जगह फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। प्राकृतिक सामग्री से बने उत्पाद मुहांसों की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होते हैं।
मुंहासों को न छूएं : चेहरे पर उभर आए मुहांसों को हटाने के लिए इन्हें बार-बार टच करने की कोशिश न करें। कई बार आप पिंपल को उभरने से पहले अगर टच करते हैं तो इससे इनके दाग पड़ने का भी डर रहता है।
शेविंग से पहले करें साबुन का इस्तेमाल : पुरुष अगर रोजाना शेव करते हैं, तो अच्छे गुणवत्ता का इलेक्ट्रिक शेवर या रेजर का इस्तेमाल करें। शेविंग क्रीम लगाने से पहले हल्के हाथों से साबुन का इस्तेमाल कर अपनी दाढ़ी को मुलायम कर दें।
दूध से बनी चीजों का परहेज : अगर आपको अपने मुहासे दूर करने है तो आपको दूध और दूध से बनी चीजों से परहेज करना होगा। क्योंकि इससे एक्ने बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।
