Kajari Teej 2024 Mehendi Designs: हिंदू धर्म में तीज के पर्व का बेहद महत्व है। बता दें कि सालभर में तीन बार तीज (हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज) का त्योहार मनाया जाता है। ये तीनों ही पर्व भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित हैं। हरियाली तेज के बाद अब गुरुवार, 22 अगस्त को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा।
इस दिन सुहागिन महिलाएं शिव और पार्वती के नाम का निर्जला उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
इस खास मौके पर महिलाएं खूब सजती सवरती हैं खासकर तीज के दिन हाथों में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें देख आप अपने हाथों को सजा सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
आप बाजार जाकर इन डिजाइन की तस्वीरों को दिखाकर अपने हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं। इस तरह के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने का काम करेंगे।
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
वहीं, अगर आप हाथों के पीछे की ओर भी मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इन तस्वीरों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।