भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 30 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसी दिन रात 12 बजे श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था और उसके बाद कंश का विनाश किया था। सभी कलाओं में पारंगत भगवान श्रीकृष्ण का यह त्योहार हर साल बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई नए कपड़े पहनकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करता है।
जन्माष्टमी के मौके पर महिलाएं नए-नए और खूबसूरत कपड़े पहनती हैं। अगर आप भी श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस साल कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह टिप्स फॉलो कर सकती हैं। आप इस दिन ट्रेडिनशनल लुक अपना सकती हैं। आज हम कुछ ऐसे ट्रे़डिशनल आउटफिट आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आपको खूबसूरत लुक मिल सकता है।
साड़ी: जन्माष्टमी के मौके पर महिलाएं खूबसूरत साड़ियां पहन सकती हैं। महिलाएं इस ट्रेडिशनल भारतीय परिधान साड़ी को हर मौके पर पहनती हैं। आप खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए त्योहार पर सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं। साथ ही आप मेकअप थोड़ा लाइट रखें। इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।
व्हाइट सूट कर सकती हैं कैरी: व्हाइट सूट आजकल काफी चलन में है। आप जन्माष्टमी के मौके पर व्हाइट सूट कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो सफेद रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी करें। साथ में आप हैवी झुमके पहन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ अपना मेकअप थोड़ा लाइट रखें।
शरारा: कृष्ण जन्मोत्सव पर अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो शरारा भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल शरारा काफी ट्रेंड में है। इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप हैवी झुमके पहन सकती हैं। आज मार्केट में अलग-अलग रंग और स्टाइल के शरारे मिल जाते हैं। हालांकि इस आउटफिट के साथ भी अपने मेकअप को थोड़ा लाइट ही रखें।
कुर्ता और जींस: अगर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक भी अपनाना चाहती हैं तो कुर्ता और जींस ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। आप चाहें तो गाढ़े रंग के कुर्ते के साथ हल्के रंग की जींस पहन सकती हैं।