How to raise memories: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में छोटी-छोटी चीजों के बारे में भूलना आम है। जमाना इतना तेज है कि लोगों के पास खुद के लिए भी टाइम नहीं है तो दूसरी बातों को कैसे याद रखेगा। ऐसे में कई बार हम महत्वपूर्ण चीजों को भी भूल जाते हैं। वर्तमान में हर कोई इतना बिजी है कि उसके लिए हर छोटी से छोटी बातों या चीजों को याद रख पाना नामुमकिन सा है। ऐसे शेड्यूल के चलते हमारा दिमाग अपने आप से काम करता है बजाए कुछ सोच समझके। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनुष्य अपने दिमाग का केवल 5-8% ही उपयोग करता है, जिसके कारण हमारा मस्तिष्क बेहद धीमी गति से कार्य करता है। लिहाजा यही वजह है कि हम छोटी-छोटी चीजों के बारे में भूल जाते हैं, धीरे-धीरे यही आदत भूलने की बीमारी बन जाती है। भूलने की बीमारी के कई कारण हैं, इनमें भरपूर नींद न लेना, ज्यादा भोजन करना, धूम्रपान, गुटखा इत्यादि का सेवन, सदैव तनाव में रहना। अच्छी याददाश्त के लिए आपको इन सभी चीजों को छोड़ना होगा। हालांकि अगर अपने दिमाग को पूरी शांत रखें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। यहां हम आपको याददाश्त बढ़ाने के ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप दिमाग तेज गति से चलेगा और आप अपनी चीजों के बारे में नहीं भूलेंगे।

1- बादाम का सही प्रयोगः रात में सोने से पहले 5 बादाम पानी में भिगोकर रख दे। सुबह बादाम का छिलका उतारकर 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। बाद में इस पेस्ट को एक ग्लास गुनगुने दूध में पीएं। इसके बाद एक घंटे तक कुछ खाए पिएं ना।

2. अखरोट का प्रयोगः हमारे दिमाग की बनावट देखने में कुछ अखरोट जैसी ही होती है। यह आपकी याददाश्त बढ़ाने के लिए कामगार है। डेली 20 ग्राम अखरोट और 10 ग्राम किसमिस खाने से हमारी याददाश्त तीव्र होती है।

3 अलसी का तेलः रोजाना अलसी के तेल का सेवन करने से मस्तिष्क संबंधी कोई बीमारी नहीं होती। स्टूडेंट्स को इसका प्रयोग डेली करना चाहिए। इसका सेवन करने से वह जो भी पढ़ेंगे लंबे समय तक याद रख पाएंगे।

4-ब्राह्मीः दिमाग की गति तो तेज करने के लिए ब्राह्मी भी एक रामवाण औषधी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो दिमाग की थकान को दूर करता है। इसलिए यदि आप भी अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो एक चम्मच डेली ब्राह्मी का सेवन करें।

5-मुलेठीः लकड़ी जैसी दिखने वाली मुलेठी याददाश्त को तेज करने वाली एक औषधी है। इसका सेवन करने से आपकाे दिमाग की गति तेज होती है। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यार्थियों को इसका सेवन करना चाहिए। ताकि वह जो भी पढ़ें उन्हें याद रहे। मुलेठी बुद्धि बढ़ाने में प्राचीन समय से ही प्रयोग में लाई जाती है।

6-गुलकंदः दिन में दो बार गुलकंद खाने से भी आपकी बुद्धि तीव्र होती है। आप चीजों के बारे में नहीं भूलते हैं। इसे आप मार्केट से खरीद सकते हैं।

7-व्हीट ग्रास जूसः इससे भी स्मरण शक्ति बढ़ती है। हालांकि यह हर सीजन में हमें नहीं मिल सकता है लेकिन जब भी गेंहू की हरी फसलें हों तो आप इसके जूस का सेवन करें।

https://www.youtube.com/watch?v=GuTyjwfhsvE