बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस, खूबसूरती और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी को लगभग हर तरह के आउटफिट पसंद हैं, चाहें मॉर्डन स्टाइल हो या फिर ट्रेडिशनल कपड़े, शिल्पा हर लुक में कहर ढाती हैं। शिल्पा का साड़ी लुक लगभग हर महिला फॉलो करती है, क्योंकि वह हर बार एक नए तरीके से साड़ी पहनती हैं। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो भारतीय महिलाएं हर खास मौके पर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी से साड़ी बांधने के टिप्स ले सकती हैं।

गोटा-पट्टी साड़ी: गोटा-पट्टी साड़ी आजकल काफी चलन में है। इसके साथ आप स्टाइलिश बेल्ट कैरी कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी भी इस साड़ी को पहने नजर आईं थी। आप चाहें तो शिल्पा की तरह ही इस साड़ी के साथ वन शोल्डर ब्लाउज पहन सकती हैं। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो यह आपको बिल्कुल ही अलग और खूबसूरत लुक देगी।

बनारसी साड़ी: बनारसी साड़ी में लुक बेहद ही रॉयल लगता है। आप इस तरह की साड़ी पूजा के दौरान कैरी कर सकती हैं। शिल्पा रेड कलर की इस बनारसी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी पर फूल के बूटे बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ एक हैवी नेकलेस कैरी किया हुआ है। ऐसे में आप भी शिल्पा के इस लुक को अपना सकती हैं।

साड़ी के साथ ब्लेजर: शिल्पा शेट्टी हर बार अलग-अलग तरह और स्टाइल में साड़ी पहनती हैं। उनका फैशन सेंस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अपने एक लुक में शिल्पा ने स्ट्रिप डिजाइन वाली साड़ी के साथ एक क्रीम कलर का ब्लेजर कैरी किया था। उनका ये एथनीक लुक काफी फैन्स को काफी पसंद आया था। ऐसे में आप भी शिल्पा का यह स्टाइल अपना सकती हैं।

मराठी स्टाइल साड़ी: मराठी स्टाइल साड़ी के साथ आप बेल्ट कैरी कर सकते हैं। शिल्पा की तरह ही इस स्टाइल में आप पेटीकोट की जगह स्लेक्स पहन सकती हैं। खुले हुए बाल इस साड़ी पर बेहद ही खूबसूरत लगते हैं।