आजकल सभी को फिट रहने का शौक है। फिट रहने के लिए लोग एक्सरसाइज, योगा जैसी कई चीजें करते हैं। अगर योगा की बात आए तो आप बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी को कैसे भूल सकते हैं। अपने योगा और फिट रहने की वजह से शिल्पा दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। खुद को योगा की मदद से फिट रखने वाली शिल्पा शेट्टी योगा के साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। अपनी फिट बॉडी से सबको स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने वाली शिल्पा शेट्टी हेल्दी डाइट का सेवन करना नहीं भूलती हैं। उनके स्वस्थ भोजन खाने की आदत उनके शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने में चार चांद लगा देती है। अपने खाने और एक्सरसाइज का समान मात्रा में ध्यान रखकर शिल्पा खुद को फिट रख पाती हैं।
हेल्दी रहने के लिए शिल्पा पूरे हफ्ते जूस, घर का बना स्वस्थ खाना खाती हैं। स्वस्थ खाने के साथ वह समय से खाना लेती हैं। सिर्फ फूड ही नहीं बल्कि वह सूर्य नमस्कार और एक्सरसाइज पर भी ध्यान रखना नहीं भूलती हैं। तला-भुना ना खाने वाली शिल्पा ने इस रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस नवरात्रि शिल्पा ने अपने खाने में कुछ ऐसे बदलाव किए जिनके बारे में जानकर हो सकता है आप थोड़ा चौंक जाएं।
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आलू, प्याज और पालक के पकौड़ें पुदीने की चटनी के साथ खाती नजर आ रही हैं। जिस तरह से वह पकौड़ों को देखकर खुश लहो रही हैं उससे समझा जा सकता है कि वह वजन कम करने के लिए कितनी मेहनत करती हैं।
शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम फीड में आप खाने, फैशन और एक्सरसाइज से जुड़ी कई चीजें देख सकते हैं। शिल्पा शेट्टी रिएलिटी शो सुपर डांसर की जज रह चुकी हैं।

