उम्र बढ़ने के साथ-साथ बाल सफ़ेद होना आम बात है, लेकिन असमय बलों का सफ़ेद होना चिंता का विषय हो जाता है। प्रदूषण और चिंता के कारण से बाल असमय सफ़ेद और झड़ने लगते हैं। बालों की इस समस्या को रोकने को कंट्रोल करने के लिए सरसों के तेल का मसाज फायदेमंद होता है। इसके अलावा सरसों तेल में मेहंदी मिलाकर लगाने से सफ़ेद बाल काले होने के साथ-साथ बालों की मजबूती भी बढ़ती है। आयुर्वेद के मुताबिक सरसों तेल का इस्तेमाल गंजापन से निजात पाने के लिए भी अच्छा है। आयुर्वेद कहता है कि सरसों तेल में मेहंदी (हिना) को मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं। ऐसे में आगे जानते हैं ये घरेलू नुस्खा
कैसे तैयार करें यह तेल
सबसे पहले एक कप सरसों तेल लें। फिर इसमें तीन चम्मच मेहंदी (हिना) की पत्ती या पाउडर मिलाएं। इसके बाद लोहे की कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म कर लें। इस क्रिया में एक बात ध्यान रखना है कि धीमी आंच पर सरसों तेल और मेहंदी को पकाना है। जब तक तेल पूरी तरह उबल न जाएं तब तक उसे चलाते रहें। मेहंदी मिश्रित तेल जब पूरी तरह घुलकर काला हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस तेल को पूरी तरह ठंढा कर लें। तेल के ठंढा हो जाने पर उसे अच्छी तरह छान लें। अब इस तेल को किसी शीशे के बोतल में रखें।
लगाने का तरीका
मेहंदी युक्त तेल को एक महीने तक लगातार लगाया जा सकता है। सप्ताह में 2-3 बार भी लगा सकते हैं। यदि इसे रोजाना लगाना चाहते हैं तो भी सही है। इस तेल को बालों की जड़ों तक लगाएं। तेल लगाने समय बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। फिर ब्रश, रुई या अंगुलियों की मदद से इसे लगाएं। इस तेल को केवल रात भर के लिए लगाएं। सुबह शैम्पू के बालों को साफ कर लें। जानकारों का मानना है कि एक महीने के बाद इस तेल का असर दिखने लगता है।

