Spotless Glowing Skin : दाग-धब्बे चेहरे की सुंदरता को खत्म कर देते हैं। कितना ही सुंदर चेहरा क्यों ना हो दाग-धब्बे उसकी सुंदरता मिटा ही देते हैं। सभी युवाओं का सपना होता है कि वह बेदाग त्वचा पा सकें।

इसके लिए वह आए दिन क्रीम और फेसवॉश अपनाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने के लिए घरेलू नुस्खा को बहुत असरदार माना जाता है। इन नुस्खों को अपनाकर कुछ ही हफ्तों में चेहरे से दाग मिटाए जा सकते हैं।

नींबू का रस है असरदार
नींबू के रस में नमक और शहद मिलाएं। इसका पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को सुबह शाम 15-15 मिनट के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इस नुस्खे को एक हफ्ते लगातार करने से बेदाग-निखरी त्वचा पाई जा सकती है।

बेसन और ग्लिसरीन है जादुई
दो चम्मच बेसन लें। उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को रोज रात को लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब यह मिश्रण सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

टमाटर करेगा जल्द असर
दो चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को रोज सुबह चेहरे पर लगाकर मसाज करें। मसाज 5 से 10 मिनट जरूर करें। फिर 5 मिनट के लिए इस मिश्रण को चेहरे पर यूं ही छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें।

शहद के इस्तेमाल से होगा फायदा
एक चम्मच शहद में एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को पूरी रात चेहरे पर लगाकर सोएं। सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। इस उपाय से एक हफ्ते में चेहरा बेदाग हो जाता है।

हल्दी है गुणकारी
एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच दूध की मलाई मिलाएं। इस पेस्ट को दिन में दो बार 10-10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो कर चेहरे पर खीरे का रस लगाएं। यह उपाय 4 से 5 दिन में असर दिखाता है।

आलू का रस है फायदेमंद
दाग धब्बों को मिटाने में आलू का रस रामबाण माना जाता है। एक छोटा आलू लें। उसे कद्दूकस कर सारा रस निकाल लें। दिन में 3-4 बार इस रस को चेहरे पर लगाएं। यह नुस्खा दो दिन में असर दिखाना शुरू कर देता है।