Happy Holi Rangoli Designs Images 2019: होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की पुर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार दो दिन तक चलता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन अपनों को रंग लगाकर होली खेली जाती है। होलिका दहन से पहले पूजा पाठ किया जाता है, जिसके लिए घरों में साफ-सफाई कर सजाया जाता है और सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई जाती है। होली के दिन चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल होता है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। हिंदू परंपरा के हर त्योहार बिना रंगोली के अधूरे हैं लेकिन होली के दौरान रंगोली का विशेष महत्व होता है। अगर आप भी अपने घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको 5 बेहतरीन रंगोली डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने घर को और भी आकर्षक तरीके से सजा सकते हैं।

अलग-अलग शेड्स और पैटर्न रंगोली डिजाइन: यह रंगोली काफी सुंदर और आकर्षक लगती है। इस रंगोली में कई रंगों का इस्तेमाल कर अलग-अलग शेड्स बनाए जा सकते हैं।

कॉर्नर वाली रंगोली डिजाइन: अक्सर रंगोली प्रवेश द्वार पर बनाई जाती है, लेकिन इस तरह की रंगोली घर के कोनों में बनाई जा सकती है। जो आपके घर के कोने-कोने को आकर्षक बना देगी।

कारपेट रंगोली डिजाइन: आप होली पर कारपेट रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस रंगोली में बड़ा डिजाइन बनाएं और फूलों की पंखुड़ियों को स्टाइलिश और आकर्षक तरीके से सेंटर में बनाएं।

कलरफुल सेंटर सर्कुलर रंगोली डिजाइन: अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है तो यह आपके लिए आसान डिजायन हो सकता है।

संस्कृति को दर्शाती रंगोली डिजाइन: इस रंगोली में भगवान गणेश की तस्वीर, दीपक और आकर्षक पैटर्न बना सकते हैं।