होली के मौके पर जहां बॉलीवुड गाने पहले से हिट हैं वहीं पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गानों को भी पॉपुलैरिटी बढ़ी है। यह सिर्फ भोजपुरी लोगों को ही पसंद नहीं है बल्कि बॉलीवुड सॉन्स सुनने वाले लोग भी इन डिनचैक गानों को फोलो करते हैं। सिंपल इन्स्ट्रमेंट और फनी लिरिक्स के साथ भोजपुरी गाने मार्केट में जगह बना रहे हैं। होली के मौके पर आप भी निश्चित रूप से इन गानों को सुनने के बाद खुछ को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। भोजपुरी सिंगर में दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और कल्पना का नाम काफी प्रसिद्ध है। होली के इस मौके पर आप को ऐसे ही भोजपुरी गानों के बारें में बताने जा रहे हैं जो आपकी होली की पार्टी को और मजेदार बना देंगे।
दिनेश लाल यादव: एक पॉपुलर सिंगर होने के अलावा वो एक टीवी प्रेजेंटर भी हैं। दिनेश के गाने काफी मजेदार हैं और अगर आप उन्हें डांस फ्लोर पर डांस करते हुए देखेगें तो पागल ही हो जाएंगे। नहीं रंगे के बा घाघरा चोली, पटकारो भौजी, मथ्वा पे घूंघट कैली के अलावा आप को बहुत से गाने मिल जाएंगे।
मनोज तिवारी: एक्टर होने के साथ सिंगर भी है और वह एक मशहूर भोजपुरी हस्ती के रूप में जाने जाते हैं। उनके होली के हिट गानों की बात करें तो फागुन आइल, अवधपुरी में फाग जैसे गाने काफी लोकप्रिय हैं।
कल्पना पटोवरी: कल्पना को भोजपुरी गानों की कोकिला के रूप में जाना जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री को कल्पना ने होली के काफी हिट नंबर दिए हैं। जिनमें सिया निकले अवध के और, भर फागुन संईया। हर गाने में मजा और फन मिलेगा।
पवन सिंह: भोजपुरी गानों में पवन सिंह का नाम भी काफी प्रसिद्ध है। होली के गानों की बात करें तो मोबाइल के डाली मशीन में, डालेब गुलाल रंग चोली में, रंग डाले चैना के मशीन से काफी लोकप्रिय हैं।
रवि कृष्ण: जब बात मस्ती की हो तो हम अपने रवि किशन को कैसे भूल सकते हैं। यह बात बिल्कुल मायने नहीं रखती की वह एक सिंगर नहीं हैं लेकिन होली को इस भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार ने एकदम एनर्जेटिक बना दिया। रवि किशन पर बहुत सारे होली के गाने फिल्माए गए हैं। होली के हिट गानों में से एक यह गाना है जो आपकी पार्टी को और भी मजेदार बनाएगा।
