Happy Holi 2018 Wishes Images, Pics, Greetings: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली भारत के सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। प्यार और भाईचारे का यह त्योहारों लोगों को करीब लाने का काम करती है। होली रिश्तों में रंग भरने का भी त्योहार है। बसंत ऋतु के इस महोत्सव में लोग कोशिश करते हैं कि शिकायतों और दुर्भावनाओं की हर बर्फ पिघल जाए। आज के सोशल मीडिया के दौर में यह काम और आसान ही हुआ है। तमाम संदेशों के द्वारा लोग अपने बिगड़े रिश्तों को सुधारने और उन्हें प्रगाढ़ करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आपके संदेश थोड़े खास और खूबसूरत हों तो आपकी भावनाओं का वजन थोड़ा और बढ़ जाता है।

होली मुबारक की खूबसूरत तस्वीरों के साथ कुछ पंक्तियां भी जुड़ जाएं तो सामने वाले से आपके रिश्तों का रंग और गाढ़ा हो जाता है। आज हम आपके लिए होली की कुछ ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। होली की इन खूबसूरत तस्वीरों को आप अपने हर उस खास शख्स को भेज सकते हैं जिनसे आप बेहद प्यार करते हैं। होली में अपना प्यार जताने का यह एक बेहतर तरीका हो सकता है।

होली को प्राचीन हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। ऐसे प्रमाण मिले हैं कि ईसा मसीह के जन्म से कई सदियों पहले से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का वर्णन जैमिनि के पूर्वमीमांसा सूत्र और कथक ग्रहय सूत्र में भी है। प्राचीन भारत के मंदिरों की दीवारों पर भी होली की मूर्तियां मिली हैं। विजयनगर की राजधानी हंपी में 16वीं सदी का एक मंदिर है।

इस मंदिर में होली के कई दृश्य हैं जिसमें राजकुमार, राजकुमारी अपने दासों सहित एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारे ऋषि परम्परा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा एवं प्रकाश का आधार प्रदान किया।