पानी की कमी शरीर को कई बीमारियों से घेर देती है। जिसके चलते हर कोई रोजाना पर्याप्त पानी पीने की सलाह देता है। पानी न केवल अंदर बल्कि बाहरी तौर पर भी सुधार करता है। लेकिन गरम पानी पिया जाए तो यह और भी फायदेमंद है। गर्म पानी पीने से आपके शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति हो जाती है। गर्म पानी पानी पाचन क्रिया को भी सुधारता है। इसके सेवन से आप अधिक तरोताजा महसूस करते हैं। गर्म पानी पीना शुरू करने के साथ अगर आप खास समय का ख्याल रखेंगे तो आपको तेजी से सुधार होता दिखेगा। गर्म पानी को सोने से पहले और सुबह जरूर पीना जाहिए। अब जानिए, इससे होने वाले फायदे…
गर्म पानी पीने के फायदे-
अंदर से बाहर तक सफाई: शरीर को बाहर से तो आसानी से साफ किया जा सकता है और इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन अंदर की सफाई के बारे में सोचने के बाद भी लापरवाही बरतते हैं। शरीर की अंदर से सफाई के लिए भी गर्म पानी रामबाण की तरह है। गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर के जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
जुकाम में मिलेगा आराम: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन यह आम समस्या काफी हद तक परेशान कर देती है। जुकाम से हमारा शरीर सही तरीके से काम नहीं करता है। जुकाम के कारण सीने में जकड़न और बलगम होने लगता है। इस दौरान गर्म पानी पीना किसी दवा से कम नहीं होता।
होंगी हड्डियां मजबूत: शरीर के साथ ही हमारी हड्डियां भी चिकनाहट मांगती हैं। जो गर्म पानी देता है। गर्म पानी पीने से हड्डियां चिकनी हो जाती हैं। इसके साथ ही उनमें होने वाला दर्द भी कम होने लगता है।
ब्लड सर्कुलेशन रहेगा सही: शरीर में खून का संचार सही से होना चाहिए। इसमें जरा सी भी दिक्कत होने पर हड्डियों तक की समस्याएं हो सकती हैं। गर्म पानी पीने से बॉडी में ब्लड का फ्लो सही तरीके से होता है। इसलिए गर्म पानी पीने की आदत जितना जल्दी हो डालें।
बढ़ती उम्र का नहीं दिखेगा असर
शायद की कोई बढ़ती हुई उम्र चाहता हो और वैसा दिखना तो कोई नहीं चाहता। लेकिन लापरवाहियों के चलते चेहरे पर झुर्रियां कई बार तो उम्र से पहले ही दिखने लग जाती हैं। हालांकि इसे भी गर्म पानी के जरिए मात दी जा सकती है। गर्म पानी पीने से कुछ ही सप्ताह में इसका असर दिखने लगेगा।
(और Health News पढ़ें)