Hartalika Teej 2023 Wishes: सुहागिन महिलाओं का त्योहार हरितालिका तीज (Hartalika Teej 2023) निकट है। इस साल हरितालिका तीज का व्रत 18 सितंबर यानी सोमवार को रखा जाएगा। बता दें कि हिंदू धर्म में हरितालिका तीज के त्योहार और इस दिन रखे गए व्रत का बहुक अधिक महत्व है। माना जाता है कि हरितालिका तीज के दिन उपवास रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, तो वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। यही वजह की महिलाओं को पूरे साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।

कई दिन पहले से ही इस त्‍योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। महिलाएं द्वारा अपनी दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी सखियों को हरितालिका तीज की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए यूनीक संदेश खोज रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश लेकर आए हैं।

आप इन मैसेज (Hartalika Teej 2023 Wishes and SMS), कोट्स, शायरी, स्टेट्स के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकती हैं।

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

हरतालिका तीज पर मांगो शिवजी से अखंड सुहाग का वरदान,
शिव रखेंगे तुम्‍हारी मांग का सम्‍मान।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूलें आओ,
आज हरतालिका तीज का त्योहार है।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपका तप रंग लाए,
मां आप पर अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आप के घर ढेरों खुशहाली आए और
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज आया तीज का त्यौहार,
सखी सहेली हो जाओ तैयार,
हाथों में रचा के पिया के नाम की मेहंदी,
कर लो सोलह श्रृंगार।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

अखंड सौभाग्य का व्रत है हरतालिका तीज,
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक,
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें
हर लें सारे दुख और क्लेश।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

हरतालिका तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलों में सबके प्यार है।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपको पराक्रमी भगवान शंकर जैसा प्यारा पति मिले,
माता पार्वती आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!