Happy World Hindi Day 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages: हर साल 10 जनवरी के दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। हर साल हिन्दी दिवस को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल हिन्दी दिवस की थीम ‘हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक” है। इस दिन को मनाने की शुरूआत 2006 में हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा इस दिन को मनाने की पहल की गई थी।
बता दें कि हिंदी दुनिया में बोली जाने वाली पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है। वहीं, करीब 40 देशों के 600 से ज्यादा नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थाओं में हिंदी पढ़ाई जाती है। ऐसे में हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने और हिंदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी के दिन को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही इस खास मौके पर लोग एक-दूसके को बधाई संदेश भेजकर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं।
इसी कड़ी में अगर आप भी अपनों को हिंदी दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं।

हिंदी दिवस पर इन संदेशों के साथ दें अपनों को बधाई-

हिंदी दिवस पर हमने ये ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है।हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी राजभाषा हमारी है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो ‘अ’ अनपढ़ से शुरू होकर ‘ज्ञ’ ज्ञानी पर समाप्त होती है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।विश्व हिंदी दिवस की बधाई।

हम सबका अभिमान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिंदी।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
