World Hindi Day (Vishwa Hindi Diwas 2024) Quotes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल 10 जनवरी के दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ‘हिंदी भाषा’ को बढ़ावा देना और लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में बताना है। विश्व हिंदी दिवस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह भाषा विश्व स्तर पर स्थापित हो चुकी है। बता दें कि सन 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था। हालांकि, पहली बार सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा नागपुर में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2006 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा की थी। तभी से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी हम भारतीयों के लिए केवल भाषा नहीं बल्कि पहचान है। इसलिए हम गर्व से कहते हैं ‘हिंदी हैं हम’ और हिंदी दिवस को खूब उत्साह के साथ मनाते भी हैं। इसी कड़ी में 10 जनवरी के दिन कई जगहों पर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भेजकर भी हिंदी दिवस की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को भेजने के लिए कुछ बेहतरीन मैसेज सर्च कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप खास अंदाज में उन्हें इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-


हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है। तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।
विश्व हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

भारत देश की आशा है,
हिंदी अपनी भाषा है,
जात-पात के बंधन को तोड़े,
हिंदी सारे देश को जोड़े।विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

अभिव्यक्ति की खान है,
भारत का अभिमान है,
हिंदी दिवस हिंदी भाषा के लिए एक अभियान है!हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

निज भाषा उन्नति अहै,
सब भाषा को मूल,
बिनु निज भाषा ज्ञान के,
मिटै न हिय को शूल।हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
