Happy Ugadi 2019 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: चैत्र महीने की पहली तारीख को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसी दिन हिंदूओं के लिए नव वर्ष की शुरूआत होती है। इसे उगादी के नाम से भी जाना जाता है। विशेषतौर पर इस त्योहार को तेलांगना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। महाराष्ट्र में इस पर्व के दिन जुलूस निकलती है। इस पर्व से जुड़ी कई बातें सुनने को मिलती है लेकिन सबसे प्रचलित बात यह है कि इस दिन आदिशक्ति प्रकट हुईं थी। भगवान ब्रह्मा ने आदिशक्ति के कहने पर ही श्रृष्टि की रचना करनी शुरू की थी।
इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों में रंगोली बनाते हैं और भी कई अलग-अलग तरह से सजाते हैं। साथ ही इस दिन लोग अपने दोस्त और परिवार के लोगों को फोटोज, ग्रीटिंग्स, मैसेज और वॉलपेपर भी भेजते हैं। इस तरह वो अपने करीबी को इस दिन की बधाई देते हैं।
आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं
कोई मुझसे पहले न बोल दे
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
Happy Ugadi बोल दूं।।
आपको आशीर्वाद मिले गणेश से
विद्या मिले सरस्वती से
दौलत मिले लक्ष्मी से
खुशियां मिले रब से
प्यार मिले सबसे, यही दुआ है दिल से।।
Happy Ugadi 2019
पुराना साल सबसे हो रहा है दूर
क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर
बीती यादें सोच कर उदास न हो तुम
करो खुशियों के साथ नये साल को मंजूर।।
Happy Ugadi 2019
