Happy Shahtrai Jayanti 2019 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Photos: आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) का जन्म दिन भी 2 अक्टूबर (2 October) को मनाया जाता है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हर उस नौजवान के लिए प्रेरणा का प्रतीक है जो अभावों में जी रहा है। कैसे कम सुविधाओं के बीच भी पढ़ाई पूरी की और देश के प्रधानमंत्री बने। शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया था। शास्त्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। दो अक्टूबर, 1904 को जन्मे शास्त्री जी जब 8 महीने के थे तभी उनके पिता शारदा प्रसाद का निधन हो गया था। इसके बाद इनकी मां रामदुलारी देवी ने ही इनका पालन पोषण किया। 16 साल की उम्र में ही सन 1920 में शास्त्री जी (Shastri) आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे। शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था।

Happy Shastri Jayanti 2019: Best Wishes, Images, Quotes of Lal bahadur shastri

लाल बहादुर शास्त्री ने एक बार बेबाक अंदाज में कहा था कि मैं कोई तानाशाह शासक नहीं जो मेरे लिए धर्म और राष्ट्र अलग-अलग हैं। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूं, लेकिन यह मेरा निजी मामला है। राष्ट्र का इससे कोई लेना देना नहीं। राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष कल्याण, स्वास्थ्य, संचार, विदेशी संबंधों, मुद्रा इत्यादि का ध्यान रखेगा लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं। वो निजी मामला है। यदि एक भी व्यक्ति किसी रूप में अछूत कहा जाए तो यह भारत के लिए शर्म करने वाली बात है।

आइए शास्त्री जी के जन्मदिन पर उनके समर्पण, संघर्ष और सफलता को नमन करें और उनकी गाथा देश दुनिया तक फैलाएं…

 

Live Blog

Highlights

    10:21 (IST)02 Oct 2019
    Lal Bahadur shastri Jayanti 2019: Best quotes in hindi, share wishes to your Friends

    09:45 (IST)02 Oct 2019
    shahtri Jayanti 2019: Best Hindi Quotes, HD Images, Speech in Hindi

    09:42 (IST)02 Oct 2019
    Lal bahadur shastri Jayanti 2019: Best Hindi Quotes, HD Images, HD Photos

    आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।
    - लालबहादुर शास्त्री
    शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

    अगर आप होशियार हैं, तो सारा संसार आपके समक्ष मुर्ख बनने के लिए आपका इंतजार कर रहा है।
    - लालबहादुर शास्त्री
    शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

    देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।
    - लालबहादुर शास्त्री
    शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

    05:44 (IST)02 Oct 2019
    Shastri Jayanti 2019: share best wishes, Quotes, Images, Greetings

    जैसा मैं दिखता हूँ, उतना साधारण मैं हूँ नहीं।
    - लालबहादुर शास्त्री
    शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

    05:42 (IST)02 Oct 2019
    Happy Shahtri Jayanti 2019: share birthday wishes for Lal Bahadur shastri, Quotes, Images