गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश से खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ का नज़ारा इस दिन बेहद खास होता है। कर्तव्य पथ पर देश की अखंडता, विविधता में एकता और सैन्य ताकत की झलक देखने को मिलेती है। गणतंत्र दिवस समारोह को स्कूलों से लेकर कॉलेज और सरकारी संस्थानों में सेलिब्रेट किया जाता है।
Republic Day Quotes, Shayari, Motivational Speech in Hindi: Check Here
गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं। हम उस देश के वासी है जिस देश में सब धर्मों को सम्मान दिया जाता है, किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। हम उस देश में रहते है जिसका संविधान पुख़्ता है, जो किसी धर्म के साथ अन्याय नहीं होने देता। आप भी गणतंत्र दिवस के इस मौक़े पर गर्व और सम्मान महसूस करते हैं और इस दिन अपने दोस्तों और साथियों को बधाई संदेश देना चाहते हैं तो इन खूबसूरत और देश भक्ति के मैसेज को शेयर करें।
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रोशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
भारत के गणतंत्र का सारे जग में है मान,
दशकों से खिल रही उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए
दिल एक है, एक है जान हमारी
हिंदुस्तान हमारा है, हम शान हैं इसकी।
गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई!
सिर न झुका है कभी और न ही कभी झुकाएंगे
जो अपने दम पर जिएं,
सच में वही है जिंदगी
गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
इस तिरंगे को दें सलामी
जिससे हमारी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक आप में जान है।
Happy Republic Day
जान लुटा कर धोया है दाग गुलामी का,
दीप जलाएं है कितने दीप बुझा कर
जब मिली है ये आज़ादी हमें तो फिर से इस आज़ादी को रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर.
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024!
