Happy Republic Day 2018 Wishes Images: 26 जनवरी 1950, भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। भारत का संविधान लिखित सबसे बड़ा संविधान है। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों के अच्छे लक्षणों को अपने संविधान में आत्मसात करने का प्रयास किया है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए बहुत मायने रखता है।
यह दिन हम सभी के लिए बहुत महत्व का दिन है जिसे हम बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं। भारत एक महान देश है और सिर्फ भारत में ही विविधता में ही एकता देखने को मिलती है। जहां विभिन्न जाति और धर्म के लोग प्यार से रहते हैं। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है। आप कुछ यूं दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस दिन को खुशी और उत्साह के साथ मनाएं।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब पूछ के की नहीं जाती..!!
सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा..!!
याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है..!!
चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र का शहीदों के लहू से,
ऐसे शहीदों को हम सब सिर झुकाते हैं..!!

लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर..!!
ना सिर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पर जियें सच में जिन्दगी है वही।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
