Happy Ram Navami 2024 Hindi Wishes Shayari, Images: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी तिथि पर अयोध्या में श्री राम का जन्म हुआ था। वहीं, इस साल कल यानी बुधवार, 17 अप्रैल को धूधाम के साथ श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर भक्त सच्चे मन से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं, जगह-जगह झाकियां निकाली जाती हैं, कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को राम नवमी के खास बधाई संदेश भी भेजते हैं।

इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए राम नवमी के कुछ चुनिंदा बधाई संदेश लेकर आए हैं, इन संदेशों को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को भेजकर आप अलग अंदाज में उन्हें राम नवमी की बधाई दे सकते हैं।

राम नवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

राम नाम का जो महत्व न जाने,
वो अज्ञानी और अभागा है,
जिसके दिल में राम बसे हैं,
वो सुखमय जीवन पाया है।

राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

तेरे चरण की धुल जो पाए,
वो कंकर हीरा हो जाए,
भाग्य मेरे जो मैंने पाया
इन चरणों मे ध्यान।
रोम रोम मे बसने वाले राम
जगत के स्वामी, हे अन्तर्यामी,
मे तुझ से क्या मांगू।

राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!