Happy Propose Day 2018 SMS, Messages: प्रपोज डे पर एक शख्स अपने दिल में किसी दूसरे शख्स के लिए पल रही भावनाओं का इजहार करता है। इसके साथ ही प्रपोज डे उन लोगों को भी अपने रिश्ते में नई ताजगी भरने का मौका देता है जो पहले से ही रिलेशनशिप में हैं। इस दिन लोग किसी खास तोहफे के साथ अपने प्यार को इजहार करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही कई लोगों की यह कामना भी होती है कि उनका पार्टनर या उन्हें चाहने वाला कुछ शायराना या फिल्मी अंदाज में उन्हें प्रपोज करे। ऐसे में इस बात की जरूरत होती है कि प्रपोज करने से पहले आपको कुछ खूबसूरत पक्तिंयां याद हों।
इसके साथ ही प्रपोज डे पर युवा जोड़े एक-दूसरे को प्यार भरे एसएमएम भेजना भी काफी पसंद करते हैं। अगर आपने भी सोचा है कि इस प्रपोज डे पर आप भी अपने चाहने वाले को ढेर सारे एसएमएस भेजेंगे तो हम आपका काम आसान कर देतें हैं। प्रपोज डे को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ बेहद ही दिलचस्प मैसेज लेकर आए हैं। इन संदेशों के जरिए आप अपनी भावनाओं को आसानी से उन तक पहुंचा सकते हैं।
1. नजरें मिलें तो प्यार हो जाता है,
पलकें उठें तो इजहार हो जाता है,
न जाने क्या कशिश हैं चाहत में कि,
कोई अनजाना भी हमारी जिंदगी का हकदार हो जाता है।
2. लड़का- Will you be my valentine?
लड़की- नहीं।
लड़का- क्यों?
लड़की- क्योंकि तुम बहुत गिरे हुए हो।
लड़का शायराना अंदाज में-
प्यार की आंच से तो पत्थर भी पिघल जाता है,
सच्चे दिल से साथ दें तो नसीब भी बदल जाता है,
प्यार की राहों पर गर मिल जाए सच्चा हमसफर,
तो कितना भी गिरा हुआ इंसान भी संभल जाता है।
3. तेरे दिल को सजाएंगे अपने अरमान देकर,
तेरे लबों को हसाएंगे अपनी मुस्कान देकर,
प्यार की कसम तुझे कब्र से भी उठा लाएंगे,
तेरे जिस्म में हम अपनी सारी जान देकर।
4. आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते,
होठों से हम कुछ कह नहीं सकते,
कैसे बयां करें हम आपको ये दिल-ए-हाल,
कि तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
हैप्पी प्रपोज डे।