Happy Makar Sankranti 2019 Wishes Shayari Images, Messages, Status, SMS, Pics, Wallpaper: साल में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं लेकिन भारत में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हालांकि देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल और असम में बिहू कहा जाता है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण जाता है और पृथ्वी के बहुत निकट आ जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी, दो दिन का होगा। क्योंकि सूर्य 14 जनवरी को शाम को उत्तरायण करेगा जो अगले दिन तक चलेगी।
मकर संक्रांति पर अन्न की पूजा होती है और प्रार्थना की जाती है कि हर साल इसी तरह हर घर में अन्न-धन भरा रहे। इसी के साथ हर कोई इस पर्व को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है लेकिन हर पर्व पर अब बधाई देने के लिए मैसेज और फोटोज भी भेजी जाती हैं। जो लोग अपनों से दूर होते हैं उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजी जाती हैं। आप इन बेहतरीन शायरी, एसएमएस, जोक्स और मैसेज के जरिए मकर संक्रांति विश कर सकते हैं।
बंदे हैं हम भारत के, हम पर किसका जोर
उड़े पतंग शहर-शहर के चारों ओर
सब खाएं गुंजियां, जलेबी गोल गोल…
अपनी पतंग उड़ाने आज चले हैं हम…
हैप्पी मकर संक्रांति
पूर्णिमा का चांद रंगों की डोली
चांद से उसकी चांदनी बोली
खुशियों से भरे आपकी झोली
मुबारक हो आप को रंग-बिरंगी
पतंग वाली… मकर संक्रांति
पति- सुतली बम है क्या?
पत्नी- दिवाली खत्म हो गई, अब सुतली बम क्यों चाहिए?
पति- तुम्हारे मायके वाले संक्रांति पर तिल के लड्डू भेजे हैं, उन्हें तोड़ना है।
अंगूठा बचाए रखना
पतंग तो 2 दिन है
पर व्हॉट्सऐप-फेसबुक तो
365 दिन है…
सूचना जनहित में जारी
मकर संक्रांति की बधाई
तुम क्या जानो ग़म क्या होता है, बाबू
तूमने तो हमेशा चावल से ही फटी पतंग को चिपकाया है…
हैप्पी मकर संक्रांति 2019

Highlights
सोचा किसी अपने से बात करें, अपने किसी खास को याद करे, किया जो फैसला मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देने का, दिल ने कहा क्यों न अपने से शुरुआत करें। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
सभी लोगों को मिले सन्मति,
आज है मकर संक्रांति,
मित्रों उठ गया है दिनकर,
चलो उड़ायें पतंग मिलकर...
आसमां पर किसने ये चित्रकारी की है, कुदरत के नूर पर किसने ये कलाकारी की है, बच्चों के चेहरे कैसे दमक उठे इन पतंगों को देखकर, सोचिए तो सही ईश्वर ने ये कैसी जादूगरी की है। मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं...
सूरज की राशि अब बदलने का वक्त है, मानिए कि कुछ के लिए बदलाव का वक्त है, साल का पहला महीना और संक्रांत का वक्त है, दिल में उमंगों और आशाओं के संचार का वक्त है। Happy Makar Sankranti 2019
सभी लोगों को मिले सन्मति, आज है मकर संक्रांति, मित्रों उठ गया है दिनकर, चलो उड़ायें पतंग मिलकर... मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं
यादें गुनगुनाने चलीं... फसलें हरी थीं अब सुनहरी होने को चलीं, हवा थी बहुत सर्द अब कुछ गुनगुनी सी चलीं, मैंने सोचा काम बहुत हुआ, यादें गुनगुनाने चलीं मकर संक्रांति है दोस्त, तिल-गुड़ की मिठास बहती चलीं।
देखो तो कैसी छायी है मन में उमंग, आसमां में हवा के साथ कैसे डोलती है पतंग, सौंधी सी हो चली है अब हवाओं की खुशबू और मकर संक्रांति पर आपको बधाई की ही तो थी आरजू। Happy Makar Sankranti 2019
ख़ुशी का है यह मौसम, गुड और टिल का है यह मौसम, पतंग उड़ाने का है यह मौसम, शांति और समृद्धि का है यह मौसम: 2019 मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं
तिल हम हैं और गुड़ आप, मिठाई हम हैं और मिठास आप, साल के पहले त्योहार से हो रही है शुरुआत और आपको हमारी तरफ से ढे़र सारी मुबारकबाद!
साल में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं लेकिन भारत में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
बंदे हैं हम भारत के, हम पर किसका जोर
उड़े पतंग शहर-शहर के चारों ओर
सब खाएं गुंजियां, जलेबी गोल गोल…
अपनी पतंग उड़ाने आज चले हैं हम…
हैप्पी मकर संक्रांति
जो लोग अपनों से दूर होते हैं उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजी जाती हैं। आप इन बेहतरीन शायरी, एसएमएस, जोक्स और मैसेज के जरिए मकर संक्रांति विश कर सकते हैं।
खगोलशास्त्रियों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण जाता है और पृथ्वी के बहुत निकट आ जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी, दो दिन का होगा। क्योंकि सूर्य 14 जनवरी को शाम को उत्तरायण करेगा जो अगले दिन तक चलेगी।
देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल और असम में बिहू कहा जाता है।
मकर संक्रांति पर अन्न की पूजा होती है और प्रार्थना की जाती है कि हर साल इसी तरह हर घर में अन्न-धन भरा रहे। इसी के साथ हर कोई इस पर्व को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको ये मकर संक्रांति,
हमने तहे-दिल से ये पैगाम भेजा है।
हैप्पी मकर संक्रांति