एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत है कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। इस महिला की कहानी बिल्कुल की अलग होती है वह अपने पति, बेटे और बच्चों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। इस सबके बावजूद महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। वहीं महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेन्स डे मनाया जाता है। इंटरनेशनल वुमेन्स डे पूरे विश्व में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। महिलाओं को उनके मेल साथी इस दिन उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। बेटियों, बहनों, माताओं, पत्नी के अलावा इस दिन सभी महिलाओं को पुरुष सम्मानित करते हैं।
इंटरनेशल वुमेन्स डे एक ऐसा दिन है जिस दिन हर महिला सम्मान की हकदार होती है। कई जगहों पर इस महिलाओं के लिए छुट्टी घोषित होती है। वहीं आॅफिस और संस्थान में काम करने वाली महिलाओं के कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें महिला भी भाग लेती हैं। तो महिलाओं के सम्मान के लिए आप भी इन खास संदेशों के साथ अपने जीवन में महत्व रखने वाली महिलाओं को इस दिन की शुभकामनाएं दें सकते हैं।
औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे।
दुनिया है औरत से सारी
गुलामी फिर भी सही है
इनके लिए है जीना एक सजा
अपनों के लिए जीती हैं।
उसका दामन है बड़ा… दिया उसने अपना प्यार सारा
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा
हैप्पी इंटरनेशनल वुमेन्स डे।
औरत संसार की किस्मत है
फिर भी किस्मत की मारी है
औरत आज भी जिंदा जलती है
फिर भी कहलाती कुर्बानी है।
मन में ममता और करुणा का भाव लिए
बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है
परिवार की धूरी महिला चेहरे की रौनक सूरत सी बढ़ाती जाए
भीतर की ऊर्जा सदा दमकाती जाए
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
