Happy Mahavir Jayanti 2019 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Photos: 17 अप्रैल 2019 (बुधवार) को महावीर जयंती है। दुनियाभर में मौजूद जैन धर्म के लोग इस दिन को त्योहार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, महावीर का जन्म बिहार के वैशाली में एक राजसी परिवार में 599 ई.पू. में हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह चैत्र के 13वें दिन महावीर जयंती मनाई जाती है। महावीर को जैन धर्म का 24वां और अंतिम तीर्थांकर माना जाता है, जिन्होंने इस धर्म के प्रमुख सिद्धांतों का प्रतिपादन करने के साथ ही उन्हें व्यवस्थित रूप दिया। इनके विचारों में जो नयापन था, उससे समाज में एक वैचारिक क्रांति शुरू हुई और आगे चलकर उनके मत के आधार पर एक संस्थागत धर्म की शुरुआत हो गई जिसे जैन धर्म के नाम से जाना जाता है।

महावीर जयंती के दिन देश के बड़े जैन मंदिरों भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। इनमें गुजरात, राजस्थान, कोलकाता और बिहार के पावापुरी में स्थित मंदिर शामिल है। जहां विशेष अभिषेक और शोभायात्रा का आयोजन होता है। जैन धर्म के लोग विशेष अनुष्ठान करते हैं और जैन मुनियों के प्रवचन सुनते हैं। जैन समूदाय के लोग महावीर जयंती पर गरीबों को अन्न, कपड़े, पैसे और कई वस्तुएं दान करते हैं। सोशल मीडिया पर भी महावीर जयंती की धूम नजर आती है। लोग मंदिरों और शोभायात्रा की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इसके अलावा अपने करीबियों और खास लोगों को महावीर जयंती की बधाई देने के लिए शुभ संदेश भेजे जाते हैं। आप भी महावीर जयंती के ये खास बधाई संदेश, कोट्स, स्टेटस, एसएमएस, मैसेज और तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए भेजकर बधाई दे सकते हैं।

महावीर जयंती के इस पावन प्रव पे
आपको और आपके पुरे परिवार को
मेरे और मेरे परिवार की तरफ से
महवीर जयंती की बधाई

‘सत्य’ ‘अहिंसा’ धर्म हमारा,
‘नवकार’ हमारी शान है,
‘महावीर’ जैसा नायक पाया….
‘जैन हमारी पहचान है.’
जय महावीर जयंती!

अगर किसी से कुछ सीखा है तो
इन लोगों से सीखा
सेवा- श्रवण से
मर्यादा – राम से
अहिंसा – बुद्ध से
मित्रता – कृष्ण से
लक्ष्य – एकलव्य से
दान – कर्ण से
और तपस्या – महावीर से

क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें,
असत्य को सत्य से जीतें
महावीर जयंती मंगलमय हो

महावीर जिनका नाम है,
पलिताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है
ऐसे त्रिशलानंदन को
लाख बार प्रणाम है।

Live Blog

Highlights

    13:39 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती के मैसेज और स्टेटस

    अरिहंत की बोली
    सिद्धों का सार
    आचार्यों का पाठ
    साधुओं का साथ
    अहिंसा का प्रचार
    मुबारक हो आपको महावीर जयंती का त्‍योहार
    Happy Mahavir Jayanti 2019

    13:14 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती पर दोस्तों को भेजें ये इमेज

    12:46 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती के अवसर पर दोस्तों को भेजें मैसेज

    May the teachings of Lord Mahavir inspire you
    Happy Mahavir Jayanti!

    12:01 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती के मौके पर दोस्तों को भेजें ये इमेज

    11:23 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती के मौके पर दोस्तों को करें विश

    May the teachings of Lord Mahavir inspire you
    Happy Mahavir Jayanti!

    10:49 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें इमेजेज


    10:31 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती के मैसेज और कोट्स भेजकर दोस्तों को दें बधाईयां

    May the holy words show you
    The path to never ending happiness
    Sending you warm wishes on this auspicious day
    Happy Mahavir Jayanti!

    10:13 (IST)17 Apr 2019

    महावी जयंती की दे दोस्तों को ढेर सारी बधाईयां

    महावीर जयंती के इस पावन प्रव पे
    आपको और आपके पुरे परिवार को
    मेरे और मेरे परिवार की तरफ से
    महवीर जयंती की बधाई

    09:39 (IST)17 Apr 2019

    महावीर जयंती पर दें दोस्तों को शुभकामनाएं

    'सत्य' 'अहिंसा' धर्म हमारा,
    'नवकार' हमारी शान है,
    'महावीर' जैसा नायक पाया….
    'जैन हमारी पहचान है.'
    जय महावीर जयंती!

    09:08 (IST)17 Apr 2019
    महावीर जयंती की शुभकामनाएं

    जैन धर्म के लोग इस पर्व को बड़े ही धुमधाम से मनाते हैं। भगवान महावीर ने हमेशा से ही संसार को अहिंसा का संदेश दिया है। 

    08:45 (IST)17 Apr 2019
    महावीर जयंती पर इस तरह के संदेश भेजें अपने दोस्तों को

    जीव हत्या ना करें, किसी को ठेस न पहुंचाएं
    अहिंसा ही सबसे महान धर्म है
    सभी जीवों के प्रति सम्मान अहिंसा है
    प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदपूर्ण है
    आनंद बाहर से नहीं आता
    शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है

     
    08:23 (IST)17 Apr 2019
    भगवान महावीर के प्रेरणादायक संदेश

    भगवान महावीर का जन्म आज के दिन हुआ था। उन्होंने समाज के लिए काफी प्रेरणादायक संदेश दिये थे। जिसमें मनुष्य जीवन का पूरा सार छिपा है। उन्होंने कहा था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है, खुद जीओ और दूसरों को भी जीने दो।

    08:06 (IST)17 Apr 2019
    Happy Mahavir Jayanti 2019

    The Best way to observe
    such auspicious occasion is to
    strive for peace and strengthening
    the bonds of brotherhood
    Happy Mahavir Jayanti!

    07:51 (IST)17 Apr 2019
    ऐसे मनाया जाता है यह त्योहार

    महावीर जयंती के इस मौके पर सभी श्रद्धालु जैन मंदिरों में जाकर भगवान महावीर की मूर्ति का जल अभिषेक करते हैं। भगवान को स्नान कराने के बाद इन्हें सिंहासन पर बैठाकर जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में काफी संख्यां में जैन धर्मावलम्बी शामिल होते हैं।

    07:43 (IST)17 Apr 2019
    भगवान महावीर की ये थीं खासियत

    भगवान महावीर अहिंसा, त्याग व समभाव की प्रतिमूर्ति माने जाते थे। इन्होंने त्याग और तपस्या की शक्ति से आत्मसाक्षात्कार किया था।

    05:59 (IST)17 Apr 2019
    भगवान महावीर स्वामी के इन 5 सिद्धांतों का पालन करने से समृद्ध होगा जीवन


    भगवान महावीर ने मोक्ष पाने के बाद पांच सिद्धांतों का बखान किया था। ये वो सिद्धांत हैं जिनके जरिए व्यक्ति के जीवन में पूर्ण समृद्ध और आंतरिक शांति होती है। पहला सिद्धांत अहिंसा, दूसरा सत्य, तीसरा अस्तेय, चौथा ब्रह्मचर्य और पांचवा है अपरिग्रह।

    02:33 (IST)17 Apr 2019
    कैसे मनाया जाता है भगवान महावीर का पर्व

    जैन धर्म के अनुयाइयों के लिए महावीर जयंती के पर्व का बहुत महत्व है, वे लोग इस खास दिन को एक महापर्व की तरह मनाते हैं। इस दिन जैन मंदिरों में महावीर की मूर्तियों का अभिषेक किया जाता है। इसके अलावा शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें जैन समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं। महिलाएं और कुवारी लड़कियां साड़ी पहनकर इस खान को मनाती हैं। 

    22:45 (IST)16 Apr 2019
    महावीर के जन्म होते ही बिहार की होने लगी थी तरक्की

    भगवान महावीर का जन्म 599 ईसवीं पूर्व बिहार में लिच्छिवी वंश के महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के घर हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्धमान था। संसार में उनके आने के बाद बिहार राज्य तरक्की की ओर बढ़ने लगा था। 

    22:16 (IST)16 Apr 2019
    30 की उम्र में घर छोड़ दिया था

    वर्धमान ने 30 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त करने के लिए घर-परिवार छोड़ दिया और सत्य, अहिंसा और प्रेम की शक्ति को महसूस किया। वर्धमान में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था और कहा जाता है कि क्षमा वीरस्य भूषणम। जिसके बाद उन्हें महावीर कहा जाने लगा। तीर्थंकर महावीर ने अपने सिद्धांतों को जनमानस के बीच रखा। उन्होंने ढोंग, पाखंड, अत्याचार, अनाचारत व हिंसा को नकारते हुए दृढ़तापूर्वक अहिंसक धर्म का प्रचार किया। उनके कहे कुछ अनमोल वचन आप अपने दोस्तों को मैसेज के तौर पर भी भेज सकते हैं।

    व्यक्ति अपने विचारों से निर्मिक एक प्राणी है
    वह जो सोचता है वही बन जाता है
    महावीर जयंती की शुभकामनाएं

    21:50 (IST)16 Apr 2019
    12 साल तक की थी कठोर तपस्या

    महावीर जी के जीवन पर प्रकाश डाले तो उन्होंने 12 साल तक कठोर तपस्या की थी। इस दौरान उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई. महावीर जी ने अपने जीवन में कई उपदेश भी दिए हैं। जैस महात्मा गांधी का विचार था की अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए ठीक वैस ही महावीर जी अहिंसा के रास्ते पर जाने की बात करते थे। इस खास मौके पर अपनों को यह संदेश भेज सकते हैं -
    व्यक्ति अपने विचारों से निर्मिक एक प्राणी है.
    वह जो सोचता है वही बन जाता है.

    21:12 (IST)16 Apr 2019
    भेजें यह संदेश

    अगर किसी से कुछ सीखा है तो
    इन लोगो से सिखा
    सेवा- श्रवण से
    मर्यादा : राम से
    अहिंसा : बुद्ध से
    मित्रता :क्रिशन से
    लक्ष्य :एकलव्य से
    दान : कर्ण से
    और तपस्या:महावीर से
    हैप्पी महावीर जयंती