महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक पारंपरिक त्यौहार है जो पूरे भारत में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व संसार से अंधेरे और अज्ञानता को दूर करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भगवान शिव ने कई जन्म लिए हैं। शिवरात्रि के दिन हर कोई चाहता है कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहे। इस दिन हिन्दु धर्म के लोग भगवान शिव की अराधना करते हैं। हर पर्व का मनाने के पीछे कोई न कोई कारण होता है और शिवरात्रि हिन्दु का धार्मिक त्यौहार है। वहीं शिवरात्रि को मनाने के लिए कई सारे रीति-रिवाज हैं। भारत में अलग-अलग जगह पर शिवरात्रि को अलग ढंग से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती हैं।
भगवान शिव को हिन्दुओं के प्रमुख देवताओं में से एक हैं, हिन्दू बड़ी ही आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। लोगों की ऐसी आस्था के कि अगर आपकी कोई मनोकामना है तो वह भगवान शिव की अराधना करने से पूर्ण हो जाती है। शिवरात्रि के दिन सुबह से ही अनुष्ठान आदि शुरू हो जाते हैं। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की अराधना करते ताकि भगवान की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे और उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि से भरा रहे। हम सभी चाहते है कि जीवन में प्यार और खुशी बनी रहे तो महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर आप भी अपनों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
जगह-जगह में शिव है
हर जगह में शिव है
है वर्तमान शिव
और भविष्य भी शिव है
आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
शिव की महिमा की क्या बात है।
शिव की शक्ति की क्या बात है
मनानी है शिवरात्रि धूमधाम से
पर मिली जाए शिवरात्रि की भांग तो क्या बात है।
हैप्पी शिवरात्रि
है हाथ में डमरू
और काला नाग साथ में
है लीला जिसकी अपरम पर
वो है भोले नाथ
हैप्पी शिवरात्रि
शिव की भक्ति से
आपके जीवन में इतनी रोशनी आए
दूर हो जाए हर अंधेरा
और आपका जीवन खुशियों से भर जाए।
महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं
शिव भी वही है शंकर भी वही
है भोले नाथ भी वही
हर जगह बसता वही
है वही भूतनाथ
वैरी हैप्पी शिवरात्रि
