14 फरवरी पूरी दुनिया में प्यार के तौर पर मनाया जाता है। इससे एक हफ्ते पहले ही दुनिया भर में प्यार करने वाले इश्क के रंग में डूबे हुए नजर आते हैं। जो की तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसी कड़ी में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन किस के जरिए आप अपने रिलेशनशिप को सील करते हैं। वो भी इस तरीके से की यह आसानी से टूटे नहीं। वैसे तो किस करने के कई फायदे होते हैं। लेकिन यह एक ऐसा अहसास है जो आपके मन को छू जाता है। यह बिना कुछ कहे आपके प्यार की गहराई के बारे में सामने वाले को बता देता है जो आप खुद बोल नहीं पाते हैं।
वैसे तो वैलेंटाइन वीक के सभी दिन प्यार करने वालों के लिए खास होते हैं। लेकिन यह दिन कुछ ज्यादा ही खास होता है। प्यार का अहसास वैसे तो केवल एक टच के जरिए हो जाता है लेकिन जब उसमें किस जुड़ जाता है तो उसकी गहराई और ज्यादा बढ़ जाती है। युवा अपने प्यार को खुद की भावनाओं के बारे में बताने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। दोनों एक दूसरे को पैशनेट किस करते हैं अपने प्यार और लगाव को जताने के लिए।
किस दोनों को एक एंज्यॉय करने वाला मूमेंट दे जाती है। यह किसी के करीब आने का भी जरिया है। साथ ही इससे आपका प्यार गहरा और गहरा बनता जाता है। एक किस प्यार, लगाव, पैशन और एक-दूसरे के प्रति इज्जत को दिखाता है। पहले इसे पश्चिमी सभ्यता का अंग माना जाता था और भारतीय इससे दूर ही रहते थे लेकिन अब इसे दुनिया में हर कोई अपना चुका है।
अपनी जिंदगी के पहले किस को कोई कभी नहीं भूल पाता है। इसकी वजह इसका स्पेशल होना और प्यार की निशानी होना है। एक रोमांटिक किसे के आपकी सेहत पर काफी सकारात्मक प्रभाव दिखते हैं क्योंकि एक किस करते समय आपके चेहरे की 34 जबकि 112 पोस्चरल मांसपेशियां काम में आती हैं। डॉक्टर इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि किस करने से आपका तनाव कम होता है। शरीर और दिमाग फ्रेश हो जाता है। कैलोरी घटती है और खून से बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है।
