Happy Janmashtami 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Shayari in Hindi: आज यानी सोमवार, 26 अगस्त को देशभर में बड़ी ही धूमधाम और श्रृद्धा भाव के साथ जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का बेहद महत्व है। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में धरती पर जन्म लिया था। ऐसे में लोग श्री कृष्ण के जन्मदिवस को किसी उत्सव की तरह मनाते हैं।

इस दिन भक्त सच्चे मन से श्री कृष्ण के नाम का उपवास रखते हैं, साथ ही एक-दूसरे को कान्हा के जन्मदिन की ढेरों बधाइयां भी देते हैं। इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, आप इन संदेशों के साथ अपनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

मटकी तोड़े, माखन खाए,
फिर भी सबके मन को भाए,
राधा के वो प्यारे मोहन,
महिमा उनकी दुनिया गाए।।

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्मदिन है आज उस नटखट का
नंदलाला, गोपाला जिसे सभी बुलाएं
मुरली ऐसी मधुर बजाए
कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!