Happy Indian Army Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Photos, Pics: ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2017 के अनुसार, भारत की सेना को दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सेना मानी जाती है। इस शक्ति सूचकांक के अनुसार, अमेरिका, रूस और चीन के पास भारत से बेहतर सेना है। भारत का पड़ोसी पाकिस्तान इस सूची में 13वें स्थान पर है। भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई थी, जिसे बाद में ‘ब्रिटिश इंडियन आर्मी’ के रूप में जाना जाता था और अंततः स्वतंत्रता के बाद इसे राष्ट्रीय सेना के रूप में जाना जाता है। भारतीय सेना की स्थापना लगभग 123 साल पहले 1 अप्रैल, 1895 को अंग्रेजों द्वारा की गई थी। भारतीय सेना की स्थापना 1 अप्रैल को हुई थी, लेकिन भारत में सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। आर्मी वालों के सम्मान में इस दिन को पूरे देशभर में मनाया जाता है। आइए इस खास मौके पर हम सब अपनों को आर्मी डे के मैसेज भेजकर इस दिन को और खास बनाएं और जवानों को सम्मान दें।

Happy Indian Army Day 2020 Whatsapp Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Photos, Pics, Wallpapers:

1. सरफरोशी की तमन्ना,
अब हमारे दिल में है,
खून से खेलेंगे होली,
अगर वतन मुश्किल में है।
हैप्पी आर्मी डे

2. “भारतीय सेना की स्थापना लगभग 123 साल पहले अंग्रेजों ने 1 अप्रैल 1895 को की थी।”
– इंडियन आर्मी डे

3.  “भारतीय सेना अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। लगभग 13 लाख पुरुष और महिलाएं इंडियन आर्मी के साथ काम करती हैं।”
– इंडियन आर्मी डे

Live Blog

11:40 (IST)15 Jan 2020
भारतीय थल का कैसे हुई शुरूआत

भारतीय थल सेना की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी की सैन्य टुकड़ी के रुप में हुई थी. बाद में यह ब्रिटिश भारतीय सेना बनी और फिर भारतीय थल सेना।

11:00 (IST)15 Jan 2020
भारतीय सेना

- भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। 
- इंडियन आर्मी चीन और अमेरिका के साथ दुनिया की तीन सबसे आर्मी में शामिल है। 
- 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला 'ऑपरेशन राहत' दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

10:25 (IST)15 Jan 2020
इस साल 72वां सेना दिवस मनाया जा रहा है-

बुधवार यानी आज भारत 72वां सेना दिवस मना रहा है। साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल भी बने। भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया गया था। भारतीय सेना की 53 छावनियां और 9 आर्मी बेस हैं। 

09:46 (IST)15 Jan 2020
Happy Indian Army Day: आर्मी डे पर अपनों से शेयर करें ये मैसेज

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर चलकर देख लेना

09:07 (IST)15 Jan 2020
सेना दिवस क्यों मनाया जाता है

देश के हिम्मती और बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि और सलामी देने के लिये इसे मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी। भारतीय सैनिक जनरल कोदनदेरा मदप्पा करियप्पा ने ब्रिटिश सैनिक जनरल रॉय बुचर की जगह ली थी और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान सेनापति बने थे।

07:14 (IST)15 Jan 2020
क्या होगा आज थल सेना दिवस पर

थल सेना दिवस पर आज आर्मी परेड में पहली बार एक महिला पुरुष सैनिक टुकड़ी की परेड का संचालन करेगी। सभी टुकड़ियों की अगुवाई तानिया शेरगिल करेंगी जो पहली महिला परेड एडजुटेंट होंगी। परेड एडजुटेंट का मतलब होता है जो वह शख्स जिसके नेतृत्व में परेड का संचालन होता है। शेरगिल ने दो साल पहले ही कॉर्प ऑफ सिग्नल में ज्वाइन किया है।

06:52 (IST)15 Jan 2020
15 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं थल सेना दिवस

फील्ड मार्शल केएम करियप्पा 15 जनवरी के ही दिन भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। इसीलिए आज ही के दिन देश भारतीय थलसेना दिवस मनाता है। आज पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।

06:49 (IST)15 Jan 2020
आर्मी डे पर जवानों की उस सोच को सलाम

घर परिवार छोड़कर सरहद को ठिकाना बना लिया
जान हथेली रखकर देश की हिफाजत को धर्म बना लिया
Happy Indian Army Day

06:48 (IST)15 Jan 2020
आर्मी डे पर याद करें जवानों की कुर्बानी

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर चलकर देख लेना
Happy Indian Army Day

22:58 (IST)14 Jan 2020
Army Day: - इंडियन आर्मी डे की शुभकामनाएं

"दिसंबर 1971 में, लोंगेवाला की लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ी गई थी। यह लड़ाई दिलचस्प थी क्योंकि सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों और एक M40 रिकोलेस राइफल के साथ एक जीप ने 2000 पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ अपनी ज़मीन खड़ी की।"

21:23 (IST)14 Jan 2020
 जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं...

जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,
एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं।
सेना है तो हम हैं।
हैप्पी आर्मी डे

20:46 (IST)14 Jan 2020
इंडियन आर्मी डे की शुभकामनाएं

भारतीय सेना अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। लगभग 13 लाख पुरुष और महिलाएं इंडियन आर्मी के साथ काम करती हैं।

20:14 (IST)14 Jan 2020
Army Day 2020 Wishes:

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर ले,जिसमें बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे पे,देशभक्तों के खून की वो धरा याद कर लें।।इंडियन आर्मी डे की शुभकामनाएं

 
18:25 (IST)14 Jan 2020
Army Day 2020 Wishes: शेयर करें ये कोट्स और दें अपनों को शुभकामनाएं

अग्नि और पृथ्वी अपनी-अपनी श्रेणियों में दुनिया की दो सबसे सटीक परमाणु-सक्षम बेसाल्टिक मिसाइलें हैं।

17:43 (IST)14 Jan 2020
Army Day 2020 Wishes: आर्मी डे के मौके पर शेयर करें ये मैसेज

 
"भारतीय सेना का गठन 1776 में कोलकाता में एक सैन्य विभाग के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के तहत किया गया था।"
 - इंडियन आर्मी डे 

17:33 (IST)14 Jan 2020
Army Day 2020 Wishes Quotes: इस आर्मी डे पर शेयर करें ये मैसेज

 
"भारतीय स्वतंत्रता के समय भारतीय सेना की कमान ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर के हाथों में थी।"
  - इंडियन आर्मी डे  

17:13 (IST)14 Jan 2020
Indian Army Day 2020 Wishes: शेयर करें ये मैसेज और अपनों को बताएं आर्मी डे का महत्व

 
"दिसंबर 1971 में, लोंगेवाला की लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ी गई थी। यह लड़ाई दिलचस्प थी क्योंकि सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों और एक M40 रिकोलेस राइफल के साथ एक जीप ने 2000 पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ अपनी ज़मीन खड़ी की।"
- इंडियन आर्मी डे  
 

16:58 (IST)14 Jan 2020
Indian Army Day 2020 Wishes: आर्मी डे पर शेयर करें ये कोट्स

"भारतीय सेना की स्थापना लगभग 123 साल पहले अंग्रेजों ने 1 अप्रैल 1895 को की थी।"
- इंडियन आर्मी डे