Happy Holi 2018 Wishes Images: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होली इस साल 2 मार्च को होली मनाई जाएगी। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व भाईचारा, प्रेम और सद्भावना बढ़ाने वाला त्योहार भी माना जाता है। इस दिन लोग अपने सारे गिले-शिकवे, द्वेष, घृणा आदि भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और अपने स्नेहिल संबंधों की नई शुरुआत करते हैं। होली को रंगों के साथ प्रेम, एकता और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है अपने खास लोगों को होली की शुभकामनाएं देना। सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों में शुभकामनाएं सबसे पहले देने की होड़ लगी हुई है।
हर कोई अपने प्रियजनों को सबसे पहले और अनोखे अंदाज में होली विश करना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी दिलचस्प और बेहतरीन शुभकामना संदेशों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने सबसे प्रिय को सबसे खास अंदाज में होली विश कर सकते हैं।
1. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी। प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी। ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!
2. होली के नशे में होने से पहले,
रंगों में रंगने से पहले,
किसी और के कहने से पहले
हम आपको कहते हैं,
हैप्पी होली इन एडवांस सबसे पहले।
3. खाना पीना रंग उड़ाना
इस रंग की धुंध में हमें ना भुलाना
गीत गाओ खुशियां मनाओ बोलो मीठी बोली
हमारी तरफ से आपके पूरे परिवार को हैप्पी होली।
होली का मजा तब दुगना हो जाता है जब आपको किसी हानिकारक केमिकल से जुड़ी या स्वास्थ्य संबंधी चिंता नहीं सताती। जी हां, होली के जश्न के साथ कुछ स्वास्थ संबंधी जोखिम भी जुड़े हो सकते हैं। लेकिन सावधानी और बचाव के तरीकों से आप पूरे मन से इस त्योहार का आनंद उठा सकते हैं।
4. मक्के की रोटी नींबू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
5. हम इस तरह होली के रंग फैलाएंगे
कि सबके संग हम भी रंगों में घुल जाएंगे
इस बार होली का रंग और भी गहरा होगा
क्योंकि दोस्तों के साथ दुश्मन का भी रंग होगा
होली का त्योहार राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी से भी जुड़ा हुआ है। वसंत के इस मोहक मौसम में एक दूसरे पर रंग डालना उनकी लीला का एक अंग माना गया है। होली के दिन वृन्दावन राधा और कृष्ण के इसी रंग में डूबा हुआ होता है।
