Happy haryana day 2018 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Pics, Wallpapers: 1949 में पंजाब के मुख्यमंत्री भीमसेन सच्चर के शासनकाल में पंजाब प्रांत की भाषा को लेकर विरोध हुआ था। जिसमें हिंदी भाषी क्षेत्रों में पंजाबी बढ़ाने का विरोध हुआ था। इस समस्या से निपटने के लिए 23 सितंबर 1965 को सरकार ने विभाजन के लिए सरदार हुकुम सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। हुकुम सिंह कमेटी की सिफारिशों को मानते हुए सरकार ने 23 अप्रैल 1966 को जेसी शाह की अध्यक्षता में सीमा आयोग का गठन किया। 18 सितंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन विधेयक पारित कर दिया गया और 1 नवंबर 1966 को पृथक हरियाणा राज्य के रूप में हरियाणा की स्थापना हुई।
एक नवंबर को हरियाणा 52 साल का हो गया है। हरियाणा की स्थापना 1 नंवबर 1966 में हुई थी। इसी तारीख को हरियाणा देश के 17वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। इसी स्थापना दिवस को हरियाणा डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। हरियाणा में हरियाणा दिवस बड़े ही उत्साह और हर्ष से मनाया जाता है। इस दिन चंडीगढ़ से पचकुला शहर में रैली निकली जाती हैं और अलग-अलग जगह रक्त-दान शिविर भी लगाए जाते हैं। इस दिन हरियाणा के सभी राज्य परिसरों और इमारतों को सजाया जाता है। आप भी सोशल मीडिया के जरिए इन खास मैसेजेज, एसएमएस और इमेज को भेजकर अपने दोस्तों को हरियाणा डे विश कर सकते हैं।
तरक्की की है राह पे चल रहा मेरे प्रदेश न्यारा,
शिक्षा का है विकास यहां पे है, नंबर वन हरियाणा
हैप्पी हरियाणा डे।
Happy Haryana Day 2018।
देस्सा मा देश हरयाणा,
यहा दूध दही का खाना है,
नौजवान यहां के धरी उगले सोना,
इसकी भरा पड़ा है सारा खजाना!
हैप्पी हरियाणा डे 2018।
गंगा जी की धार में,
सरस्वती कंठार में,
श्री जमुना घग्गर धर में,
म्हारा बसें देश हरयाणा में,
Happy Haryana Day 2018।
