Happy Guru Purnima 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल ये तिथि आज यानी रविवार 21 जुलाई (Guru Purnima 2024) को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वेदों के रचयिता वेदव्यास का जन्म हुआ था। ऐसे में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

Happy Guru Purnima 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Shayari: Download and Send

गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में अपने गुरु के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ खास संदेश भेज सकते हैं। हम यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश लेकर आए हैं।

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को भेजें ये खास संदेश-

गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

क्या दूं गुरु-दक्षिणा मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं आपका, अगर जीवन भी अपना दे दूं।

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।