Dussehra 2023 Wishes: शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही आज देशभर में विजयदशमी यानी दशहरे का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि विजयदशमी के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। ऐसे में इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और रावण दहन के साथ दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इससे अलग ये पर्व मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध से भी जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि दशहरे के दिन दस दिनों की लंबी लड़ाई के बाद मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर विजय प्राप्त की थी।

इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को अंधेरे पर प्रकाश की जीत की बधाई देते हुए शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबी लोगों को बधाई देना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए संदेश भेज सकते हैं।

इन संदेशों को भेजकर मनाएं विजयदशमी का त्योहार-

हर बुराई पर हो अच्छाई की जीत, दशहरा लाता है ये एक उम्मीद,
रावण की तरह हमारे दुखों का भी अंत हो,
एक नई शुरुआत हो, एक नए सवेरे के साथ।

Happy Dussehra 2023

राम की तरह आप भी पाएं अच्छाई,
करें रावण की तरह हर बुराई का नाश,
इस पावन पर्व पर बस यही है हमारी आस।

Happy Dussehra 2023

चांद की चांदनी, शरद की बहार
सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।

Happy Dussehra 2023

आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको
खुशी भी आपकी मुस्कुराहटों की दीवानी हो जाए।

Happy Dussehra 2023

इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं और दशहरा विश करना आम हो जाए,
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Dussehra 2023

फूल खिलें खुशियां आपके कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आप के अंगना,
यही है मेरी दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

Happy Dussehra 2023

दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

Happy Dussehra 2023

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया,
इस दशहरे मिल जाएं आपको दुनिया भर की सारी खुशियां।

Happy Dussehra 2023

दिल में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम,
इस दशहरे अपने भीतर के रावण का भी करें सर्वनाश।

Happy Dussehra 2023

बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में और रावण कभी न आपके आसपास हो।

Happy Dussehra 2023