Happy Christmas Day 2018, Merry Christmas 2018 Wishes Images, Quotes, SMS, Messages, Status, Pics, Wallpapers, Photos: क्रिसमस डे ईसाई समुदाय के लोगों का सबसे खास त्योहार है। लेकिन दुनियाभर में इस त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। क्रिसमस डे को यीशू मसीह के जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस उत्सव पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट्स देकर विश करते हैं। क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन 24 दिसंबर की रात से शुरू हो जाता है।

क्रिसमस डे सदाबहार क्रिसमस फर पेड़ को सजाने की परंपरा है। गिफ्ट्स, लाइट आदि से सजे हुए पेड़ को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाता है। क्रिसमस डे पर लोग एक-दूसरे को यीशु मसीह के जन्म की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्त या रिश्तेदार को खास अंदाज में क्रिसमस डे विश करना चाहते हैं तो ये शानदार मैसेज, कोट्स, एसएमएस और वॉलपेपर इमेज भेज सकते हैं।

रिश्तों में प्यार की मिठास हो,
कभी न मिटने वाला एहसास हो,
कहने को तो छोटी सी है ये ज़िंदगी,
पर ये लंबी हो जाएगी
अगर आप सभी का साथ हो।
क्रिसमस 2018 की बधाईयां

छुटि्टयों का मौसम है,
क्रिसमस की तैयारी है,
रौशन हैं सब इमारतें,
जैसे जन्नत ज़मीन पर पधारी है,
कड़ाके की ठंड है और बादल भी थोड़े भारी हैं,
प्रभु यीशु के आगमन की हो गई तैयारी है।
मैरी क्रिसमस

हैप्पी क्रिसमस का ये प्यारा सा त्यौहार
जिंदगी में लाए खुशियां अपार
सांता क्लॉज आए आपके द्वार
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं

लो आ गया जिसका था हम को इंतजार
सब मिल के बोलो हैप्पी क्रिसमस मेरे यार
दिसंबर में आई क्रिस्मस की बहार
मुबारक हो तुम को यह क्रिसमस मेरे यार।

Live Blog

Highlights

    15:29 (IST)25 Dec 2018
    इन रंगों से सजाते हैं घर!

    क्रिसमस पर डार्क ब्लू, सुर्ख लाल आदि रंगों का प्रयोग कर घर को सुंदर बनाया जा सकता है। ताकि आपके घर की सजावट सब को अपनी ओर खीचें।

    14:43 (IST)25 Dec 2018
    क्रिसमस पर भेजिए शुभकामना संदेश

    क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार,
    जीवन में लाए खुशियां अपार,
    सेंटा क्लॉज आए आपके द्वार,
    शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
    मेरी क्रिसमस!

    13:44 (IST)25 Dec 2018
    क्रिसमस पर सजाते हैं घर

    इस दिन हम घर की सजावट लाइट्स और कैंडल्स से करते हैं। साथ ही मुख्य तौर पर घर में क्रिसमस ट्री भी बनाते हैं।

    13:20 (IST)25 Dec 2018
    जानिए कब है बॉक्सिंग डे

    दुनियाभर के अधिकतर देशों में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन यानि 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाते हैं। हालांकि आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च 6 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं।

    12:56 (IST)25 Dec 2018
    खूबसूरत पेड़ों से सजते हैं घर

    कुछ लोग रंगीन और खूबसूरत क्रिसमस ट्री को जीवन में सकारात्मकता और सहनशक्ति का प्रतिनिधि मानते हैं। इसलिए घर को खूबसूरत पेड़ों से सजाते हैं।

    12:20 (IST)25 Dec 2018
    बुरी आत्माओं से बचाता है क्रिसमस ट्री

    क्रिसमस ट्री को लेकर ईसाई लोगों में अनेक मान्यताएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री बुरी आत्माओं से उन्हें बचाता है।

    11:43 (IST)25 Dec 2018
    क्रिसमस पर देते हैं गिफ्ट!

    क्रिसमस डे पर सदाबहार क्रिसमस पेड़ को सजाने की परंपरा है। साथ ही गिफ्ट का आदान-प्रदान किया जाता है।

    11:09 (IST)25 Dec 2018
    देखिए क्रिसमस की धूम!

    दुनियाभर में इस त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आता है।

    10:46 (IST)25 Dec 2018
    क्रिसमस पर भेजिए यह शुभकामना संदेश!

    क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार,
    जीवन में लाए खुशियां अपार,
    Santa Clause आए आपके द्वार,
    आप हमारी शुभकामना करें स्वीकार।
    मेरी क्रिसमस!

    10:08 (IST)25 Dec 2018
    इस बेहतरीन शायरी से दें क्रिसमस की बधाई!

    रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए,
    क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए,
    सांता क्लॉज से हर दिन मिलवाएं,
    और हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं।
    हैप्पी क्रिसमस!

    09:29 (IST)25 Dec 2018
    Christmas पर भेजें यह विश

    भगवान करे आपके क्रिसमस का समय शुरुआत से ही ब्राइट रहे, आपके साथ बेहतरीन चीजें हर दिन, पूरे साल हों, आपकी जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं। इसी दुआ के साथ मैरी क्रिस्मस।

    09:04 (IST)25 Dec 2018
    Merry Christmas : ऐसे करें अपनो को विश

    प्रभु इशु का पवित्र पर्व,
    क्रिसमस की आप सभी को बधाई,
    परमेश्वर के पवित्र मार्ग का,
    अनुशरण करें वो सदैव साथ हैं,
    अपने बन्दों के सर पर उसका हमेशा हाथ है,
    क्रिसमस की बधाई 2018