Happy Chitragupta Puja 2019/Happy Gujarati New Year 2019 Wishes, Quotes, whatsapp stickers, Images, SMS, Messages, Status, Wallpapers, Pics, Photos: कलम और हिसाब किताब के आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की पूजा का दिन आज है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को होने वाली चित्रगुप्त पूजा में लेखनी की पूजा होती है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं के सामने पूजा की जाती है और उनको अपनी कलम से सादे कागज पर लिखकर बताया जाता है कि उनकी सालाना आय कितनी है। पुरुष अपनी आय और व्यय का पूरा ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के सामने रखते हैं और नए साल की शुरुआत करते हैं। गुजरात में इस दिन को नए बहिखाते के साथ नए साल (Happy Gujarati New Year) के रूप में भी मनाया जाता है। आज के दिन ही बही खातों पर ‘श्री’ लिखकर शुभकामनाओं के साथ काम शुरू करते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त को ही ब्रह्मा ने पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी उत्पत्ति की थी। दिवाली के बाद भैया दूज के दिन चित्रगुप्त पूजा के साथ लेखनी, दवात और पुस्तकों की पूजा होती है। वहीं घर की महिलाएं गोधन कूटती है और चित्रगुप्त भगवान की पूजा में शामिल होती हैं।
कारोबारी हिसाब किताब के नए साल, कलम दवात की पूजा और भगवान चित्रगुप्त की पूजा के इस पवित्र दिन आइए दोस्तों को शेयर करें ये शुभकामना संदेश और उनके अगले सुंदर भविष्य की कामना करें…
गर्व से कहो कलम के पुजारी है हम
शान से कहो कायस्थ जनजाति है हम ।।
Happy Chitragupta Puja: Best wishes in hindi, Images, Quotes, whatsapp, status
पाप पुण्य का लेखा जिनके पास।
ब्रम्ह-काया से हैं जो उत्पन्न।
कायस्थ कुल के हैं जो जन्मदाता।
वो परम परमेश्वर ….
श्री चित्रगुप्त।
समस्त कायस्थों को ‘श्री चित्रगुप्त पूजा’ की हार्दिक बधाई।
मषी भाजन सन्युक्तश्चरसि त्वं महीतले
लेखनी कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते।
चित्रगुप्त नमस्तुभ्यम लेखाकक्षर दायाकम
कायस्थ जाति मा साद्य चित्रगुप्त नमोस्तुते।
Happy Gujarati New Year 2019: Best wishes, Images, Quotes, whatsapp, status
AA Navu Varsh Tamari Jindagi Harsh, Ulllash, Khushi, Apar Samruddhi Ane Pyar Mohabbat Felave Evi Mari Tamne Subhechcha Che. Navu Varsh Mubarak Thai.
Tmara Badha Dukh Khushi Ma Tolu Tmara Badha Raz Tmara Same Kholu Koi Mara Pehla Na Bole Happy New Year 2019.
