हिंदू धर्म में नवरात्रि का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। नवरात्र आने पर पूरे देश में खुशियों की लहर दौड़ उठती है। शारदीय नवरात्रि आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से शुरू हो जाता है। हिंदुओं का यह पहला एक ऐसा पर्व है जिसे साल में दो बार मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र के अलावा चैत्र नवरात्र हिंदू कैलेंडर के अनुसार पहले ही महीने में मनाया जाता है। नवरात्रि के पवित्र पर्व को लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाना चाहते हैं और उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं भी देना चाहते हैं। आप भी फेसबुक और वाट्सएप स्टेटस, एसएमएस और फोटोज के जरिए अपने करीबी को संदेश भेजकर विश कर सकते हैं।

मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।।

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
जय माता दी

जगत पालन हार है मां,
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां,
हम सब की रक्षा की अवतार है मां।।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशी से नहायें,
परेशानियां आपसे आंखे चुरायें,
नवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामनाएं।।
शुभ नवरात्रि

कुमकुम भरे कदमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभ कामनाएं करें स्वीकार!

कभी ना हो दुखों का सामना,
पग पग माँ दुर्गा का आशिर्वाद मिले,
नवरात्री की आपको ढेरों शुभ कामनाएं।।
शुभ नवरात्री।