Happy Ashtami 2019 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: अष्टमी का त्योहार लोग बेहद धूम-धाम से मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से इस पर्व को मनाते हैं वह पापमुक्त हो जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक इस पर्व का आनंद उठाते हैं। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि दुर्गा मां की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अष्टमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। कई लोग अष्टमी का व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि यूपी, बिहार, बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा और मणिपुर का एक विषेश पर्व है। इस दिन पंडालों में दुर्गा मां की नौ शक्तियों का आह्वान किया जाता है। अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है।
लोग इस पर्व को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में सारे अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में आप फोटोज, वॉलपेपर और ग्रीटिंग्स भेजकर अपने दोस्तों और परिवार वालों को विश कर सकते हैं।





