Year Ender Hair Trends 2023: साल 2023 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। यानी नए साल का आगाज होने ही वाला है। ऐसे में लोगों ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोग अलग-अलग न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी बनाने लगे हैं। वहीं, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और इस साल आपके न्यू ईयर रेजोल्यूशन में एक प्वाइंट अपने लुक को बदलना भी शामिल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
गौरतलब है कि किसी के भी लुक में चार चांद लगाने में एक अच्छे हेयर स्टाइल का सबसे अधिक योगदान होता है। ऐसे में यहां हम साल 2023 में महिलाओं और पुरुषों द्वारा सबसे अधिक पसंद किए गए हेयर स्टाइल की एक लिस्ट लेकर आए हैं। आप इस लिस्ट में से अपने लिए बेस्ट को चुन सकते हैं।
स्लीक हेयर स्टाइल
लिस्ट में पहला नाम आता है स्लीक हेयर स्टाइल का। इस साल ये हेयर स्टाइल खूब चलन में रहा। खासकर ओपन हेयर में स्लीक हेयर स्टाइल को पसंद किया गया। आपके बाल छोटे हों या घने लंबे हों, आपने एथनिक कुछ पहना हो या वेस्टर्न, ये हेयरस्टाइल हर लुक के साथ एक दम परफेक्ट रहता है। ऐसे में अगर इस साल आपने इस लुक को मिस कर दिया है, तो आप साल 2024 में कुछ हटकर दिखने के लिए इसे फॉलो कर सकते हैं।
ओपन वेवी हेयर्स
ये हेयरस्टाइल भी इस साल खूब चर्चा में रहा। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ओपन वेवी हेयर्स पहली पसंद रहे। इससे आपको नेचुरल के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी मिलता है। आप अपने बालों को हल्के कर्ल कर वेवी हेयर स्टाइल को अपना सकती हैं। ये भी वेस्टर्न से लेकर एथनिक वियर पर काफी सूट करने वाला है।
लेयर्ड बॉब हेयर स्टाइल
लेयर्ड बॉब हेयरस्टाइल हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा बना रहता है। खासकर वेस्टर्न आउटफिट्स पर लेयर्ड बॉब हेयर्स खूब जचते हैं। साल 2023 में भी ये हेयर स्टाइल ट्रेंड में बना रहा।
मेसी बन हेयर स्टाइल
मेसी बन हेयर स्टाइल भी सालों से चलन में है और इस साल भी ये लुक लोगों को खूब पसंद आया। मेसी लुक को हर टाइप और हर लेंथ के बालों के साथ ट्राई किया जा सकता है। खासकर पार्टी के लिए मेसी बन परफेक्ट लगता है, साथ ही इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है।
ये थी पुरुषों की पहली पसंद
अब, बात पुरुषों की करें तो कर्ली हेयर स्टाइल इस साल पुरुषों की पहली पसंद रहा। बॉलीवुड से लेकर कई हॉलीवुड अभिनेताओं ने कर्ली हेयर स्टाइल को अपनाया। इसके अलावा साल 2023 में साइड पार्टिंग को खूब पसंद किया गया। इस लुक में एक साइड में बाल छोटे होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ के बाल बड़े होते हैं। इन साल पुरुषों ने इन दोनों ही हेयर स्टाइल को खूब पसंद किया।