आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है, जिससे उनकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। भागदौड़ वाली जिन्दगी में स्ट्रेस और प्रदूषण के कारण चेहरे पर कई दाग-धब्बे हो जाते हैं। नींद कम लेने से स्ट्रेस के कारण आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्किल हमारे चेहरे को की खूबसूरती छीन लेते हैं। ये मेकअप से भी नहीं छुपते, ज्यादा मेकअप करने से आंखों के नीचे की स्किन खराब हो जाती है साथ ही आंखों पर भी असर पड़ता है। आंखों के नीचे डार्क सर्किल से पुरुष भी काफी परेशान हैं। आप कुछ घरेलू उपाचर करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
बादाम का तेल- डार्क सर्किल हटाने के लिए बादाम का तेल एक बेहतर प्राकृतिक तरीका है। इससे कुछ समय में आंखों के नीचे से डार्क सर्किल खत्म हो जायेंगे।
खीरा- यह स्किन के लिए लाभकारी और ठंडा होता है। यह स्किन को गोरा भी करता है। खीरे का जूस भी आंखों के नीचे लगा सकते हैं।
गुलाब जल- यह एक घरेलू उपाय है। यह एक तरह का क्लीनिंग वाटर होता है जो स्किन में नमी पैदा करता है और साथ ही स्किन का रंग भी गोरा करता है।
पुदीने की पत्तियां- जिन चीजों की तासीर ठंडी होती हैं वो आंखों के नीचे से डार्क सर्किल हटाने में मदद करती हैं। पुदीने की पत्तियां का पेस्ट आंखों के नीचे थकान के कारण हुए डार्क सर्किल को कम करता है।
बेसन और दही- आंखों के पास दही और बेसन का पेस्ट रोजाना लगाने से डार्क सर्किल का रंग पहले हल्का पड़ता है फिर खत्म हो जाता है।
टी-बैग- टी बैग्स को कुछ देर के लिए पानी में भिगो कर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इन्हें आंखों पर रख दें। रोजाना इसे 10 मिनट करने से डार्क सर्किल में कमी आएगी।
संतरे के छिलके- संतरे के छिलकों को धूप में रखकर सुखा लें फिर उन्हें मिक्सी में पीस कर उसमे थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। इस तरह हफ्ते में इसे 2 से 3 बार करें इससे आपको फर्क महसूस होगा।