हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और उसके लिए पूरी कोशिश भी करता है। कुछ महिलाएं साधारण मेकअप करना पसंद करती है तो कुछ महिलाएं बोल्ड मेकअप करके खुद को तारीफ़ के काबिल बनाती हैं। आंखें हमारी बॉडी का सबसे आकर्षक पार्ट होती है जिसे हर कोई बेहतर रूप में दिखाना चाहता है। आंखों पर हल्का सा मेकअप करके भी आप उन्हें जीवंत बना सकती हैं। आपका मेकअप आपको तारीफ भी दिला सकता है और आपको मजाक का किस्सा भी बना सकता है। अगर आप आंखो का अच्छा मेकअप करना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ ख़ास टिप्स लाएं हैं।

– सबसे पहले अपनी आंखों के नीचे फाउंडेशन क्रीम या लोशन अपनी उंगली की मदद से लगाएं। इसी तरह आंखों के ऊपर भी लगाएं।

– फेस पाउडर को उसके फोम की मदद से फाउंडेशन को बेस को बराबर करने लिए लगाएं। यह आंखों के आस-पास के ऑइल को भी सोख लेता है जिससे मेकअप ज्यादा देर तक रहता है।

– अब सबसे पहले काजल पेंसिल से काजल अपनी आंखो के ऊपर लगाएं। इस लाइन को बीच से शुरू करते हुए कोने तक लेकर जाएं।

– अब एक पतले ब्रश की मदद से काजल को स्मूथ करें, और इसे कोने फैलाते हुए लम्बा शेप दें। ब्रश को जो आंखों से ऊपर की तरफ कोने में लगाएं। ध्यान रहे आपका ऑयलाइनर आंखों की शुरुआत में पतला और बाद में मोटा होना चाहिए।

– आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए काजल के ऊपर पतले ब्रश की मदद से लगाएं।

– आंखों में चमक लाने के लिए सिल्वर या गोल्डन रंग का हाइलाइटर लगाएं आंखों के कोनो में लगाएं। इससे आंखें बड़ी और खूबसूरत लगेंगी।

– अब काजल को नीचे की तरफ आंखों में लगाएं, इसके बाद पतले ब्रश की मदद से काजल को स्मूथ करें।

– आंखों के नीचे और ऊपर की पलकों पर अच्छे से मस्कारा लगाएं।

– गालों पर हल्के रंग का मेकअप करें। ध्यान रहे कि आपने पहले ही आंखों पर बोल्ड मेकअप करा है इसलिए बाकी चेहरे पर हल्का मेकअप रखें।

– होठों पर भी हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं। ज्यादा गहरा रंग आपका चेहरा बिगाड़ सकता है।