हमेशा मौसम के अनुसार कपड़े पहनना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। जैसे की सर्दियों में सर्दी के अनुसार कपड़े पहने जाते हैं तो वहीं गर्मी में गर्मी के अनुसार। अगर मौसम के अनुसार कपड़े नहीं पहने जाते हैं तो कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं गर्मी के मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की खास जानकारी, जिसे अपनाकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
गर्मी के मौसम में सिल्क, साटन, नायलॉन, वेलवेट के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस तरह के कपड़े पहनने से इन्फेक्शन हो सकता है। इसके अलावा इन कपड़ों को संभालना मुश्किल हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोगों के गलत पहनावे के अलावा त्वचा खराब हो सकती है।
गर्मियों के मौसम हमेशा शर्ट, टी- शर्ट, कुर्ता पहनना अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में सिल्क और ऊनी कपड़ों के बजाय ट्राउजर, कुर्ते पहनने सही रहते हैं। वहीं महिलाओं के लिए सलवार और कमीज पहनना ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि ये धूप से बचाने के साथ-साथ पसीना भी सोख लेते हैं।
गर्मियों के मौसम में पुरुषों के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस में काम करना अच्छा माना जाता है। गर्मियों के लिहाज से सफेद रंग के शर्ट और ट्राउजर भी श्रेष्ठ माने जाते हैं। गर्मी के मौसम में कभी भी कभी भी हेवी वर्क के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। गर्मी के मौसम में लड़कियों के लिए लांग स्कर्ट पहनना अच्छा रहता है। वहीं बुजुर्ग महिलाओं को सलवार कमीज पहनने की सलाह दी जाती है।
गर्मियों में अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां दोपहर के समय भी स्लीवलेस ड्रेस पहनती हैं। गर्मियों में स्लीवलेस ड्रेस पहनने के कारण हाथों की त्वचा जल जाती है। इसलिए लड़कियों को कॉटन और फुल स्लीव की ड्रेस पहननी चाहिए।
गर्मी के मौसम में डार्क कपड़ों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में हो सके तो हल्के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही गर्मा के मौसम में कैनवस शूज या फिर सैंडल पहनना बेहतर रहता है।
