रोशनी का त्योहार दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। दिवाली से जुड़ी कई किंवदंतियां, पौराणिक कहानियां और ऐतिहासिक कथाओं के ग्रंथ मौजूद है। पौराणिक मत है कि दिवाली के दिन ही समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए थे। मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तजनों पर प्रसन्न होती है और उन्हें धन-वैभव से परिपूर्ण देती हैं। एक मान्यता यह भी है कि कार्तिक अमावस्या के दिन पांडव 12 साल के अज्ञातवास के बाद वापस आए थे। पांडवों को मानने वाली प्रजा ने इस दिन दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।
केवल हिन्दुओं के लिए ही नहीं बल्कि जैन समुदाय के लिए भी दिवाली खास है। इस दिन जैन गुरु महावीर ने निर्वान की प्राप्ति की थी इसलिए जैन समुदाय भी दिवाली मनाता है। सिक्ख समुदाय के लिए भी यह त्योहार खास है। इस दिन छठे सिक्ख गुरु हरगोबिंद को 52 अन्य राजाओं के साथ ग्वालियर फोर्ट में कैद से छोड़ा गया था। रोशनी के इस त्योहार की महत्ता अलग-अलग कारणों से ही सही मगर हर समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है। इसलिए हम आपको अगले 25 सलों तक दिवाली किस दिन, किस महीने और किस तारीख को पड़ेगी इसके बारे में बता रहे हैं।
वीडियो: वीडियो: जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि और मुहुर्त के बारे में
साल 2016 में यानी इस वर्ष दिवाली 30 अक्टूबर को रविवार के दिन पड़ रही है। साल 2017 में अक्टूबर के महीने में ही दिवाली पड़ेगी लेकिन इस साल के मुकाबले 11 दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को पड़ेगी उस दिन गुरुवार होगा। साल 2018 में दिवाली नवंबर महीने की 7 तारीख को बुधवार के दिन पड़ेगी। 2019 में एक बार फिर दिवाली का पर्व अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में 27 तारीख को रविवार के दिन पड़ेगा।साल 2020 और 2021 में दिवाली क्रमश: 14 नवंबर दिन शनिवार और 4 नवंबर दिन गुरुवार को पड़ेगी। वहीं, साल 2022 और 2023 में रोशनी का यह पर्व क्रमश: 24 अक्टूबर दिन सोमवार और 12 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। 2024 और 2025 में दिवाली क्रमश: 1 नवंबर दिन शुक्रवार और 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को पड़ रही है। 2026 में दिवाली 8 नवंबर दिन रविवार को पड़ेगी। साल 2027 और 28 में दिवाली अक्टूबर महीने की क्रमश: 29 और 17 तारीख को शुक्रवार और मंगलवार के दिन पड़ेगी।
वर्ष 2029 और 30 में दिवाली का त्योहार क्रमश: 5 नवंबर दिन सोमवार और 26 अक्टूबर दिन शनिवार को पड़ रही है। वहीं, 2031 और 32 में एक बार फिर दिवाली नवंबर महीने की 14 और 2 तारीख को शुक्रवार और मंगलवार के दिन पड़ रही है। वर्ष 2033 और 34 में क्रमश: 22 अक्टूबर दिन शनिवार और 10 नवंबर दिन शुक्रवार को दिवाली का पर्व पड़ रहा है। साल 2035 और 36 में दिवाली का पर्व अक्टूबर महीने की 30 तारीख दिन मगलवार और 19 तारीख दिन रविवार को पड़ रही है। 2037 में दिवाली 7 नवंबर को शनिवार के दिन पड़ रही है। वहीं, 2038, 39 और 40 में दिवाली का पर्व क्रमश: 27 अक्टूबर दिन बुधवार, 17 अक्टूबर दिन सोमवार और 4 नवंबर दिन रविवार को पड़ रही है।
Read Also: दिवाली रंगोली 2016: दीपावली में घर पर ये खास डिजाइन बनाकर करें लक्ष्मी का स्वागत
वीडियो: इस दिवाली ATM से मिलेंगे सोने के सिक्के; नहीं लगाना पड़ेगा बाज़ार का चक्कर