भारत में दिवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या के राजा राम वापस आए तो वहां के लोगों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया था तबसे दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा भी कई कहानियां हैं जो दिवाली मनाने के साथ जुड़ी हुई हैं। इस दिन लक्ष्मी जी का जन्मदिन भी माना जाता है। दिवाली की रोशनी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है।  दिवाली त्योहार को केंद्र में रखकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। साथ ही दिवाली पर  बॉलीवुड के मशहूर गाने भी दिवाली पर बने हैं। दिवाली का जश्न बिना म्यूजिक अधूरा रहता है। बॉलीवुड में अलग अलग त्योहारों पर गाने बनते रहते हैं। दिवाली के अलावा होली भी बॉलीवुड की पसंद रही है। दिवाली से दो दिन पहले धनतरेस का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में बर्तन और धातु के सामान खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नए बर्तन खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसीलिए इस दिन सोने, चांदी की चीजें खरीदी जाती है।

वीडियो:  इस दिवाली ATM से मिलेंगे सोने के सिक्के; नहीं लगाना पड़ेगा बाज़ार का चक्कर

[jwplayer A7NHJ6vq]

माना जाता है कि इन धातुओं से जिन ध्वनि तरंगों का संचार होता है उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। करन जौहर की कभी खुशी कभी गम फिल्म का शीर्षक गीत भी दिवाली को केंद्र में रखकर बनाया गया था। दिवाली पर बॉलीवुड में बनें ये गाने सबसे यादगार हैं।

कभी खुशी कभी गम- (कभी खुशी कभी गम)

हैप्पी दिवाली -(होम डिलिवरी)

ढोल बाजे -(हम दिल दे चुके सनम)

https://www.youtube.com/watch?v=6VBAGMkTjTs

माही वे -(कल हो न हो)

पैरों में बंधन (मोहब्बतें)

जिया जले (दिल से)

https://www.youtube.com/watch?v=rplIQ3t9xco

धूम ताना (ओम शांति ओम)

डोला रे (देवदास)

https://www.youtube.com/watch?v=Jbn39j-xa-k

 

 

आई है अबके साथ दिवाली (हकीकत)

https://www.youtube.com/watch?v=wIDvGreJdbk

आई है अब के साल दिवाली सुनो जी (आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया)

Read Also: धनतेरस 2016: अपनों की समृद्धि के लिए भेज सकते हैं ये एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश