ऐसी मान्यता है कि नए बर्तन खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसीलिए इस दिन सोने, चांदी की चीजें खरीदी जाती है। माना जाता है कि इन धातुओं से जिन ध्वनि तरंगों का संचार होता है उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस धनतेरस में आप ये चीजें खरीद सकते हैं-
फिजिकल गोल्ड: धनतेरस के दिन सोने चांदी के बाजार सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इस दिन भारी संख्या में लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। आप सोने और चांदी से बने गहने खरीद सकते हैं या फिर चांदी के सिक्के भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप सोने के सिक्कों पर भी खर्च कर सकते हैं। खरीदारी करते समय यह ध्यान रखें कि जो भी आभूषण आप लें उसमें हॉलमार्क का निशान जरूर देख लें।
गोल्ड ETFs: बीते समय में गोल्ड ETF खरीदने का चलन काफी बढ़ गया है। इसमें रिटर्न सोने के घरेलू दामों के आधार पर होता है। धनतेरस, दिवाली और अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड ETF की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। अगर आप इस धनतेरस पर फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदना चाहते तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
चांदी: धनतेरस पर धातुओं के सामान की खूब बिक्री होती है। खास कर सोने की चीजें खरीदने में लोग खास रुचि दिखाते हैं। पर यदि आप का बजट कम है तो आप चांदी की चीजें खरीद सकते हैं। इस त्योहार पर चांदी के बने बर्तन खरीदने का भी रिवाज है। इस मौके पर लोग चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं और अपनों को उपहार के तौर पर देते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी- पूजन के दौरान भी चांदी के सिक्कों का इसतेमाल किया जाता है। तो इस धनतेरस चांदी भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
स्टील से बने बर्तन: सोने और चांदी के अलावा इस त्योहार में स्टील के बर्तन खरीदने का भी रिवाज है। स्टील से बने बर्तन भी धनतेरस पर घर में लाने की पुरानी परंपरा है। स्टील के बर्तन उन लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प हैं जिनके लिए सोना और चांदी थोड़ा महंगा है। स्टील के बर्तन खरीदने से आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और आप त्योहार भी मना सकेंगे।
Read Also: दीवाली और धनतेरस की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
