अमूमन देखा जाता है कि शरीर के बाकि अंगों के मुकाबले अंडरआर्म्स का कलर अधिक डार्क होता है। वहीं, काले अंडरआर्म्स कई बार शर्मिंदगी का कारण बनते हैं। ऐसी स्थिति में अधिकतर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से भी कतराने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रही हैं या अंडरआर्म्स के डार्क कलर के चलते आपको भी अपने पहनावे में बदलाव करना पड़ रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ कमाल के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप बेहद आसानी से अपनी अंडरआर्म्स को साफ और चमकदार बना सकते हैं।
नींबू
नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। ऐसे में काले अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने में ये आपकी मदद सकता है। इसके लिए नहाने से 2-3 मिनट पहले आधे कटे हुए नीबूं से अंडरआर्म्स के डार्क एरिया पर मसाज करें और फिर साफ ठंडे पानी से नहा लें। ये उस एरिया के कलर को लाइट करने का काम करेगा।
नारियल का तेल
नारियल के तेल में नेचुरल स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं। ऐसे में ये भी काले अंडरआर्म्स को साफ और चमकदार बनने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए नारियल के तेल से रोजाना अपने अंडरआर्म्स की मालिश करें और 15 मिनट बाद उस एरिया को कोटन की मदद से साफ कर लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको कमाल का फर्क नजर आने लगेगा।
बेसन
बेसन भी स्किन को उसकी नेचुरल रंगत लौटाने का काम करता है। इसके लिए एक छोटी कटोरी बेसन के साथ दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बॉडी के डार्क एरिया पर लगाएं। 10 से 15 मिनट में पूरी तरह सूख जाने पर पानी की मदद से इसे धो लें। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि अंडर आर्म्स की स्किन साफ होने लगी है।
खीरा और आलू का रस
काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में खीरा और आलू भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आधे आलू और आधे खीरे का रस एक साथ मिलाकर काले अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसका भी असर आपको जल्द ही दिखने लगेगा।