Constitution Day 2019 (National Law Day in India) Wishes Images, Quotes, Photos, Wallpapers, Status: आज भारतीय संविधान के बने 70 साल हो गए हैं। इस बीच संविधान ने भी कई करवट लिए और संविधान की रक्षा करने वाले और पालन करने वालों ने भी इसे कड़वे और मीठे रूप में हर हाल में स्वीकारा भी। पर गुलामी के खिलाफ लड़ते हुए जिस कठिनाई से गुजरते हुए हमें आजादी मिली और कितने परिश्रम और शोध के ये संविधान बना, इस मौके पर याद आती है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की ये कविता…
एक नहीं दो नहीं करो बीसों समझौते,
पर स्वतंत्रता भारत का मस्तक नहीं झुकेगा।
अगणित बलिदानों से अर्जित यह स्वतंत्रता,
अश्रु स्वेद शोणित से सिंचित यह स्वतन्त्रता।
त्याग तेज तपबल से रक्षित यह स्वतंत्रता,
दु:खी मनुजता के हित अर्पित यह स्वतन्त्रता।
इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दो,
चिनगारी का खेल बुरा होता है।
औरों के घर आग लगाने का जो सपना,
वो अपने ही घर में सदा खरा होता है।
आइए संविधान दिवस के इस मौके पर देश के हर नागरिक को याद दिलाएं कितना जरूरी है ये दिन क्योंकि संविधान पर ही टिका हमारा और हमारे देश का आने वाला कल। अपने दोस्तों और जानने वालों को बताएं संविधान दिवस पर देश के संविधान की महत्ता…

Highlights
एक प्रधान,
एक विधान,
एक निशान,
एक संविधान और
एक हिंदुस्तान।
पर तंग है, पर नंग है, वतन भी खंड खंड है,
संविधान के ही पन्नों पे, लिपटा क्यों प्रसंग है?
समता की भी हार ये, यही एकता की शान है,
ये मेरा संविधान है
शहीदों के लहू की स्याही से, ये संविधान बना है,
हर दिन संभाल के रखो, मेरा देश महान बना है।।
कानून की दलील है, स्वतंत्रता का ये मील है,
कर्तव्य है, अधिकार है, विचारों का अंबार है।
स्वराज भी इसी से है, इसी से वतन महान है,
ये मेरा संविधान है
ये शान है, ये मान है, वतन का ये सम्मान है,
चले वतन इसी से है, यही मेरा अभिमान है,
ये मेरा संविधान है।।
आओ झुक कर सलाम करे उनको, जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है। खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।
आओ झुक कर सलाम करे उनको, जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है। खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।
जशन आज़ादी का मुबारक हो देश वालो को, फंदे से मोहब्बत थी हम वतन के मतवालो को। देश के शहीदो को नमन।
दर्जनों भाषा, सैकड़ों विधि, हजारों विधान है।
करोड़ों भारतीयों को जो जोड़कर रखे यही वो संविधान है।।
संविधान दिवस की शुभकामनाएं
ये शान है, मान है, देश का यही सम्मान है।
चले वतन संविधा से, यही मेरा अभिमान है।।
संविधान निर्माण की 70वीं वर्षगांठ मुबारक
शहीदों के लहू की स्याही से बना है ये संविधान,
इसे बहुत संभाल के रखो, क्यूंकि मेरा देश है महान।।