हर लड़की को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है। कैसा भी मूड हो चॉकलेट खाने के बाद पल भर में बदल जरूर जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह उनके बेस्ट फ्रेंड होते हैं। इसी वजह से प्यार के त्योहार वैलेनटाइन के तीसरे दिन पूरी दुनिया में चॉकलेट डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों को आखिर चॉकलेट इतनी पसंद क्यों होती है। नहीं पता, कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं इसकी वजह।
रिफ्लेक्स एक्शन- लड़कियों का हार्मोनल लेवल शिफ्ट होता रहता है। जिसकी वजह से उनमें शारीरिक और भावनात्मक तौर पर अप-डाउन होते रहते हैं। इसी को स्थिर करने के लिए लड़कियां चॉकलेट खाती हैं।
बदलता है मूड- दिमाग एक केमिकल फिनीलेथाईलामाइन बनाता है। संयोग से यही कैमिकल चॉकलेट में भी मौजूद होता है। इसी वजह से जब लड़कियां चॉकलेट खाती हैं तो उन्हें कोको और चीनी से एनर्जी मिलती है। वहीं फिनीलेथाईलामाइन आपके मूड को बदलने में मदद करता है।
खुशी का अहसास- चॉकलेट खाने के बाद लड़कियों को खुशी का अहसास होता है। इसमें मौजूद मिठास हमारे शरीर में खुशी वाले हार्मोन को बढ़ा देते हैं। इसलिए जब भी लड़कियां तनाव में होती हैं तो वो चॉकलेट खाना पसंद करते हैं।
चॉकलेट की भूख- महिलाओं के दिमाग में यह बात हमेशा घूमती रहती है कि अगर वो ज्यादा खाएंगी तो मोटी हो जाएंगी लेकिन चॉकलेट के मामले में यह नियम काम नहीं करता है। ज्यादातर लड़कियों में चॉकलेट की भूख देखने को मिलती है। जिसकी वजह से वो ज्यादा खाती हैं।
बेहतरीन स्वाद- वैज्ञानिक कारणों के अलावा कई लॉजिकल कारण भी हैं जिसकी वजह से लड़कियों को चॉकलेट बेहद पसंद होती है। इसका स्वाद बेहतरीन होता है। वो जितनी ज्यादा क्रिमियर होगी उतनी जल्दी ही आपके मुंह में पिघल जाएगी। इसके कई फ्लेवर में मौजूद होने की वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं।
यूनिक शेप- आप चाहें इसपर विश्वास करें या ना करें लेकिन यह सच है कि कई बार लड़कियां चॉकलेट की शेप देखकर उसे खरीदती हैं। इसी वजह से चॉकलेट की शेप को आकर्षक बनाया जाता है।
मन की चंचलता से निजात- जैसा की हम आपको पहले भी बता चुके हैं। चॉकलेट काफी हद तक आपके बिगड़े हुए मूड को अच्छा करने में मदद कर सकता है। इससे आपको मन की चंचलता से निजात मिलती है और आप ध्यान लगाकर फैसला ले सकते हैं।